तुनिषा सुसाइड केस, शीजान 4 दिन की रिमांड पर:पुलिस ने कहा- मौत से 15 दिन पहले शीजान ने ब्रेकअप किया, लव-जिहाद का एंगल नहीं

Updated on 26-12-2022 06:56 PM

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में रविवार को को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शनिवार को खुदकुशी के कुछ ही घंटे के बाद तुनिषा की मां की शिकायत पर शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उसे वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। हालांकि शीजान के वकील ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

दम घुटने से हुई तुनिषा की मौत, लव-जिहाद का एंगल नहीं: मुंबई पुलिस
मुंबई के ACP चंद्रकांत जाधव ने बताया कि तुनिषा और शीजान का लव अफेयर चल रहा था। उनका 15 दिन पहले ब्रेक हुआ था, जिसकी वजह से तुनिषा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली थी। इसके बाद तुनिषा की मां ने उसके को-स्टार शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर हमने उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था।

उन्होंने बताया, 'पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट में साफ हुआ है कि तुनिषा की मौत फांसी लगाने से ही हुई है। फिलहाल हमारी जांच जारी है और हमने आरोपी शीजान को हिरासत में ले लिया है। उसका फोन भी हमने जब्त कर लिया है। इस केस में किसी और अफेयर, ब्लैकमेल या लव-जिहाद का कोई एंगल अभी तक सामने नहीं आया है।'

उन्होंने ये भी बताया कि तुनिषा के हाथ में कुछ दिन पहले मोच आई थी, जिसपर उसने क्रेप बैंडेज बांधा था। तुनिषा ने इसी क्रेप बैंडेज से फांसी लगाई थी।

तुनिषा के चाचा ने क्या कहा?

तुनिषा के चाचा पवन शर्मा का कहना है कि तुनिषा और शीजान अपने शो के शुरुआत से ही एक-दूसरे के करीब थे। उन्होंने कहा, 'करीब 10 दिन पहले तुनिषा को एंजाइटी अटैक आया था जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मैं और उसकी मां जब उससे मिलने गए तो उसने हमें बताया कि उसके साथ गलत हुआ है।

हमें उस समय लग गया कि कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है। मां ने उससे कहा कि जब रिश्ता ही नहीं रखना था तो इतना करीब आने की क्या जरूरत थी। खैर, हम चाहते हैं कि अपराधी जो भी हो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। 27 दिसंबर को उसकी आंटी के इग्लैंड से आने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।'

तुनिषा की दोस्त का दावा- उसके प्रेग्नेंट होने की आशंका
इससे पहले तुनिषा की एक्ट्रेस दोस्त रैया लबीब ने दावा किया था कि उन्हें आशंका है कि तुनिषा प्रेग्नेंट थी और अपने बॉयफ्रेंड व को-स्टार शीजान से शादी करना चाहती थी। हालांकि शीजान अभी शादी के लिए तैयार नहीं था, जिसके चलते तुनिषा 3 महीने से डिप्रेशन में थी। रैया का दावा है कि वे पिछले 2-3 साल से तुनिषा को जानती थीं और मुंबई के एक ब्यूटी पार्लर में कई बार तुनिषा से उनकी बात हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.