पहली बार इंडिया आए तुर्की स्टार Burak Deniz, 'मूरत' बन जीता था दिल, यहां हिंदी में देख सकते हैं उनका फेमस शो

Updated on 06-05-2023 08:31 PM
तुर्की के फेमस स्टार बुर्क डेनिस इन दिनों इंडिया आए हुए हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिस तरह से फैंस उनसे मिलने के लिए बेकरार दिखाई दिए, साफ जाहिर है कि उनकी भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें उनके किरदार 'मूरत' के नाम से ज्यादा जानते हैं। उन्होंने शो 'आस्क लफ्तान अनलमज' में ये किरदार निभाया था। इसके बाद से ही उनकी पॉप्युलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ था। आइये आपको उस शो के बारे में बताते हैं, जिसके लिए बुर्क जाने जाते हैं।

इससे पहले आपको ये बता दें कि Burak Deniz इंडिया में खूब इंजॉय कर रहे हैं। वो कभी बॉलीवुड गानें सुन रहे हैं तो कभी फैंस के साथ खुशी-खुशी फोटोज क्लिक करा रहे हैं। उन्हें इंडिया में देखकर फैंस बहुत खुश हैं।

बुर्क के वीडियोज हुए वायरल

Ask Laftan Anlamaz एक तुर्की रोमांटिक कॉमेडी टीवी सीरीज है। ये शो 15 जून 2016 को टेलिकास्ट हुआ था। इसमें बुर्क डेनिस ने मूरत और हैंडी एर्सेल ने हयात का किरदार निभाया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी और ये शो ग्लोबली बहुत पॉप्युलर हुआ था।

अलग-अलग नामों से 30 देशों में शो

इस सीरीज को 30 देशों में वर्ल्डवाइड ऑनएयर किया गया था और यूट्यूब पर इसे मिलियन व्यूज मिले। इस शो का इंग्लिश में 'Love Doesn't Understand Words' और हिंदी में 'प्यार लफ्जों में कहां' नाम है। इसे फिलीपींस में 'हयात', श्रीलंका में Thamath Adare Nathnam और स्लोवेनिया में Ljubezen ne rabi के नाम से जाना गया है।

कहां देख सकते हैं ये सीरीज?

अगर आप इस वीकेंड घर पर बैठकर कोई शो देखना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप इसे हिंदी भाषा में देखना चाहते हैं तो ये यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.