ट्विंकल ने शाहरुख के साथ सॉन्ग की शूटिंग याद की कहा- उस दौरान मैं भूख से मर रही थी, केवल भुना चना खाकर जिंदा थी

Updated on 26-12-2023 02:16 PM

ट्विंकल खन्ना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी कुछ कॉन्ट्रोवर्सी के लिए, तो कभी अपनी बुक लॉन्च के लिए। हाल ही में ट्विंकल ने शाहरुख खान के साथ फिल्माए गए एक पुराने शूटिंग किस्से को शेयर किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख के साथ एक गाना परफॉर्म करते समय वो भूख से मर रही थीं और आउटफिट में फिट होने के लिए चना (भुना हुआ चना) खा रही थीं। ये गाना साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'बादशाह' का 'मोहब्बत हो गई है' था।

गाने की शूटिंग के दौरान मैं भूख से मर रही थी
ट्विंकल खन्ना ने इंटरव्यू के दौरान कहा- मुझे पता है कि आप एक्ट्रेसेस को ये कहते हुए देखते हैं कि वे डाइटिंग नहीं करती हैं। वे सब कुछ खाती हैं। लेकिन ये सच नहीं है। उनमें से ज्यादातर भूख से बेहाल हो रही होती हैं। जिस दौरान मैं शाहरुख खान के साथ 'बादशाह' फिल्म का गाना परफॉर्म कर रही थी, उस दौरान मैं अंदर से भूख से मर रही थी।

मुझे नहीं पता मैंने वैसा कॉस्टयूम क्यों पहना था। उस तरह के कॉस्टयूम में, जिसे कैटसूट कहते हैं- पेट सपाट दिखता है। मगर वैसे सपाट पेट के लिए भूखा रहना पड़ता है। ये मैंने खुद से सोचा था कि चलो चना खाकर जिंदा रहती हूं। किसी कारण से शायद गुजराती होने की वजह से मुझे लगा कि चना सस्ता भी है, और हर जगह आसानी से मिल भी जाता है। इसलिए उस समय यही मेरी डाइट थी।

भूख की वजह से मैं गैस का गोला जैसा महसूस कर रही थी
ट्विंकल ने आगे कहा- मैं उस दौरान भूख की वजह से 'गैस का गोला' जैसा महसूस कर रही थी। इस गाने में शाहरुख खान को मुझे उठाना था। उस समय मैं इतना डर ​​गई थी कि कहीं मैं संसद में गैस कनस्तरों की तरह फट ना जाऊं, लेकिन नहीं, मैंने ऐसा नहीं होने दिया। इसलिए गाने में अगर आप मुझे मेरे दांतों को पीसते हुए देखते हैं, तो यकीन मानिए बॉडी के अन्य हिस्से भी अनकम्फर्टेबल पोजिशन में थे। बस किसी तरह मैंने सब टिका के रखा हुआ था। लेकिन हां उतनी मुश्किल परिस्थिति में भी मैं बच गई थी।

ट्विंकल ने फिल्म के रिव्यू के बारे में भी बात की। कहा- 'बादशाह' फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे बस मेरी नेवल के लिए अच्छे रिव्यूज मिले। कमाल की बात है कि उस समय किसी ने इस तरह के रिव्यू का विरोध नहीं किया। सच कहूं तो मैंने दिल से लेखक का शुक्रिया अदा किया, जिसने ऐसा रिव्यू लिखा था।

ट्विंकल खन्ना की चौथी किताब 'वेलकम टू पैराडाइज' है
ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपनी चौथी किताब 'वेलकम टू पैराडाइज' लॉन्च की है। इस किताब की कहानी उन महिलाओं पर आधारित है जो अपने जीवन के एक चौराहे पर खड़ी हैं। इसके अलावा जो प्यार में हैं, शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं या फिर अकेलेपन से जूझ रही हैं- ऐसी महिलाओं के बारे में भी लिखा गया है। 29 नवंबर को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में इस बुक का लॉन्च हुआ था। लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार, करण जौहर और कियारा आडवाणी भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.