फॉर्मूला 1 रेसिंग में शामिल हुई दो और टीमें

Updated on 17-05-2022 06:33 PM

वोल्फ्सबर्ग । फॉर्मूला 1 रेसिंग में अब दो और अन्य टीमें शामिल की गयी हैं। ऐसे में अब ऑडी और पोर्श भी फॉर्मूला 1 रेसिंग में नजर आएंगी। इन दोनो के प्रवेश को लेकर काफी समय से अटकलें चल रहीं थीं पर जर्मनी के वोल्फ्सबर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान वोक्सवैगन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्बर्ट डायस ने फॉर्मूला वन में भाग लेने की खबरों को सही करार दिया। उन्होंने कहा कि ऑडी और पोर्श को वोक्सवैगन समूह के लिए फॉर्मूला 1 में प्रवेश करने की अनुमति मिल गई है।
डायस ने कहा कि लंबी बैठक के बाद अब ब्रांड के निदेशक मंडल को लगता है कि फॉर्मूला 1 में शामिल होने से लाभ ही होगा। अनुमान है कि ऑडी मैकलारेन को खरीदने का प्रयास करेगी जबकि पोर्श का लक्ष्य एक इंजन निर्माता के रूप में प्रवेश करना है। डायस के अनुसार अभी उनकी नजरें 2026 के लिए होने वाले नियमों में बदलाव पर रहेंगी। भविष्य में नई कारें सिंथेटिक ईंधन पर चलाने की योजना है। पोर्श पहले ही अपनी कार 911 की लंबी उम्र को बढ़ावा देने के लिए सिंथेटिक ईंधन में भारी निवेश कर रही है। नियम में बदलाव का मतलब यह भी होगा कि सभी टीमें एक ही स्थिति से शुरुआत कर रही हैं, जिससे पोर्श और ऑडी को प्रतिस्पर्धी होने का अच्छा अवसर मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.