यूपी के भगोड़े गुप्ता ब्रदर्स को UAE ने दी बड़ी राहत, ठुकराई दक्षिण अफ्रीका में प्रत्यर्पण की मांग, सरकार 'हैरान'

Updated on 08-04-2023 07:05 PM
जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में मोस्ट वांटेड उत्तर प्रदेश के गुप्ता ब्रदर्स (Gupta Brothers) को बड़ी राहत मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों में भारतीय मूल के कारोबारी गुप्ता परिवार के दो भाइयों को देश में मुकदमे का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित करने के उसके अनुरोध को ठुकरा दिया है। तीन गुप्ता बंधु अजय, अतुल और राजेश सरकारी उद्यमों से अरबों की लूट में कथित भूमिका के लिए दक्षिण अफ्रीका में 'मोस्ट वांटेड' हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ऐसा करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से अपनी नजदीकी का इस्तेमाल किया।

दक्षिण अफ्रीका सरकार ने पिछले साल राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को एक औपचारिक प्रत्यर्पण आवेदन दिया था। पांच साल पहले यह परिवार उस वक्त दुबई भाग गया था जब जुमा के पद छोड़ने से इनकार करने पर उनकी पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस ने उन्हें हटा दिया था। जुमा के हटने के बाद गुप्ता परिवार पर शिकंजा कसना शुरू हुआ था। मामले में यूएई का जवाब दक्षिण अफ्रीका सरकार के लिए बड़ा झटका है।

दक्षिण अफ्रीका सरकार 'हैरान और निराश'

कानून मंत्री रोनाल्ड लमोला का कहना है कि यूएई के अनुरोध को अस्वीकार करने से उनकी सरकार 'हैरान और निराश' है। लमोला ने कहा कि उन्हें इस फैसले के बारे में तब पता चला जब उनके कार्यालय ने स्थानीय यूएई दूतावास से इस बारे में पूछताछ की। गुप्ता ब्रदर्स यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। 1993 में ये दक्षिण अफ्रीका गए थे। वहां उन्होंने खनन से लेकर गाड़ियों का व्यापार किया। धीरे-धीरे गुप्ता बंधुओं का साम्राज्य बढ़ता चला गया और एक समय पर वे दक्षिण अफ्रीका के सबसे ताकतवर लोगों में गिने जाने लगे।

पिछले साल दुबई में हुए थे गिरफ्तार

साल 2016 में गुप्ता ब्रदर्स दक्षिण अफ्रीका की 16वीं सबसे अमीर शख्सियत बन गए। उनकी संपत्ति 78 करोड़ डॉलर यानी करीब 60 अरब रुपए थी। 2019 में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी हुई। उत्तराखंड के औली में हुई इस शादी में उन्होंने करीब 200 करोड़ रुपए खर्च किए। साल 2018 में जब दक्षिण अफ्रीका में जैकब जुमा की सरकार गिरी तो गुप्ता ब्रदर्स के साम्राज्य का अंत शुरू हो गया। बाद में वे फरार हो गए और लंबे समय तक अंडरग्राउंड रहे। पिछले साल दुबई में दो गुप्ता बंधुओं को गिरफ्तार किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.