यूक्रेन ने नहीं किया पुतिन पर हमला... फिनलैंड दौरे पर गए जेलेंस्की की सफाई, बोले- हमारे पास इतने हथियार नहीं

Updated on 04-05-2023 07:06 PM
कीव: क्रेमलिन पर ड्रोन हमलों के बाद से रूस और यूक्रेन में तनाव चरम पर पहुंच गया है। रूस ने दावा किया है कि इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ है। रूस ने यह भी कहा कि हमले का उद्देश्य राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
की हत्या करना था। वहीं, यूक्रेन ने रूस के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। फिनलैंड के दौरे पर गए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सफाई देते हुए कहा है कि हमने पुतिन पर हमला नहीं किया है। हमारे पास तो इतने हथियार ही नहीं हैं। हम सिर्फ अपनी जमीन की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। वहीं, रूस ने कहा है कि वह इस हमले का बदला जरूर लेगा और इसके लिए समय और जगह वह खुद तय करेगा।

पुतिन पर हमले को लेकर जेलेंस्की क्या बोले


फिनलैंड की यात्रा पर गए जेलेंस्की ने कहा कि हम पुतिन या मॉस्को पर हमला नहीं कर रहे हैं। हम अपने क्षेत्र पर लड़ रहे हैं। हमारे पास इसके लिए पर्याप्त हथियार नहीं हैं। हम अपने गांवों और शहरों की रक्षा कर रहे हैं। यूक्रेनी जमीन पर रूसी कब्जे के बारे में जेलेंस्की ने कहा कि यह रूस की कोई जीत नहीं है। वह (पुतिन) अब अपने समाज को प्रेरित नहीं कर सकते हैं और वह अब अपनी सेना को बिना कुछ फायदे के मरने के लिए नहीं भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का लक्ष्य नाटो का सदस्य बनना है। फिनलैंड ने जेलेंस्की के इस दावे का समर्थन किया है।


रूसी जवाबी कार्रवाई के डर से बदला जेलेंस्की का प्लान


यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सिर्फ एक दिन के लिए फिनलैंड पहुंचे थे। लेकिन, क्रेमलिन पर हुए ड्रोन हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई के डर से उनकी यात्रा में परिवर्तन किया गया है। वह अब कुछ ज्यादा समय फिनलैंड में रुकेंगे। सुरक्षा का प्रबंध पुख्ता होने के बाद ही वह यूक्रेन वापस जाएंगे। यूक्रेन को डर है कि रूस जवाबी कार्रवाई के नाम पर जेलेंस्की को निशाना बना सकता है। ऐसे में जेलेंस्की की सुरक्षा के लिए पूर्व निर्धारिक शेड्यूल में व्यापक फेरबदल किया गया है।

यूक्रेन को सता रहा रूसी हमले का डर


क्रेमलिन पर ड्रोन हमलों के बाद से यूक्रेन को जवाबी हमले का डर सता रहा है। रूसी जनरलों ने रूसी क्षेत्र पर किसी भी हमले के लिए कई बार कठोर प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक सलाहकार ने बताया कि इस घटना से संकेत मिलता है कि रूस यूक्रेन में बड़े पैमाने पर उकसावे की तैयारी कर रहा है। मिखाइल पोडोलीक ने कहा कि मॉस्को पर हमला करने का यूक्रेन के लिए कोई मतलब नहीं है, इससे रूस को नागरिक लक्ष्यों पर अपने हमलों को सही ठहराने में मदद मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.