यूक्रेन ने मार गिराया 421 करोड़ का रूसी सुपर सॉनिक फाइटर जेट Su-34

Updated on 31-01-2024 01:04 PM

यूक्रेन में रूस का सबसे ताकतवर विमान कहा जाना वाला फाइटर बॉम्बर Su-34 तबाह हो गया। इसे अब तक रूस को हुए सबसे बड़े नुकसान में से एक के तौर पर देखा जा रहा है। इस सुपर सॉनिक फाइटर जेट की कीमत करीब 421 करोड़ 75 लाख थी।

Su-34 रूसी एयर फोर्स का मजबूत फाइटर जेट माना जाता है। दो इंजन वाला ये सुपरसोनिक विमान किसी भी मौसम में दुश्मन पर हमला करने की क्षमता रखता है। इसमें दो पायलट सीट हैं। इस फाइटर जेट का इस्तेमाल रूस ने सीरिया के खिलाफ जंग में भी किया था। यूक्रेन के खिलाफ भी ये बॉम्बर विमान अहम रोल निभा रहा था।

यूक्रेन ने फाइटर जेट पर हमला किया
यूक्रेन के एक अधिकारी ने कहा- हमने मंगलवार देर रात लुहांस्क इलाके में रूस का सबसे मजबूत Su-34 मार गिराया है। हमारे हीरोज ने बहुत ही अच्छा काम किया है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई इस जंग में अब तक रूस के 332 एयरक्राफ्ट तबाह हो चुके हैं। इनमें Su-35 फाइटर जेट और 2 Mi-8 हेलिकॉप्टर शामिल हैं।

जंग में रूस कई Su-34 खो चुका है। जनवरी 2024 की शुरुआत में एक 16 साल के रूसी बच्चे ने एक फाइटर बॉम्बर में आग लगा दी थी। उसे 20 साल की सजा सुनाई गई।

क्रेमलिन पर भी हुआ था हमला
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के घर क्रेमलिन पर भी 3 मई को 2 ड्रोन से अटैक किया गया था। दोनों ड्रोन क्रेमलिन के डोम पर क्रैश हुए थे। हालांकि, हमले के वक्त पुतिन वहां मौजूद नहीं थे। अटैक के बाद रूस ने कहा था- हम इसे आतंकी हमला मानते हैं। यह प्रेसिडेंट को जान से मारने की साजिश थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.