यूक्रेन की नाटो में जगह, एक दिन जरूर होगा शामिल... NATO चीफ ने दिया पुतिन की टेंशन बढ़ाने वाला बयान

Updated on 21-04-2023 06:50 PM
कीव: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन संगठन में शामिल होने का हकदार है। उन्होंने पिछले साल रूस के आक्रमण के बाद अपनी पहली यूक्रेन यात्रा के दौरान देश को लगातार सहयोग प्रदान करने का वादा किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने स्टॉल्टनबर्ग से यूक्रेन को लड़ाकू विमान, तोप और बख्तरबंद उपकरणों समेत अधिक मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया। स्टॉल्टनबर्ग ने यूक्रेन के लिए नाटो सदस्यों का समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नाटो के नेताओं ने वर्ष 2008 में कहा था कि एक दिन यूक्रेन संगठन में शामिल होगा, जिसे स्टॉल्टनबर्ग ने एक बार फिर दोहराया। हालांकि संगठन ने यूक्रेन को सदस्यता देने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की है। स्टॉल्टनबर्ग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं साफतौर पर कहना चाहता हूं कि यूक्रेन यूरोपीय-अटलांटिक परिवार में यूक्रेन का उचित स्थान है। नाटो में यूक्रेन का वाजिब स्थान है।” स्टॉल्टनबर्ग ने कहा कि उन्होंने और जेलेंस्की ने सहायता कार्यक्रम पर चर्चा की है।

युद्ध के बाद पहली बार पहुंचे यूक्रेन

उन्होंने कहा, “नाटो आज, कल और हमेशा आपके साथ खड़ा है।” नाटो महासचिव पिछले साल रूस के आक्रमण के बाद से पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं। इस बीच, रूस ने आगाह किया है कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होना चाहिए। रूस सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकना रूस का एक लक्ष्य रहा है। पेस्कोव ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यूक्रेन के नाटो में शामिल होने से हमारे देश और इसकी सुरक्षा के सामने गंभीर खतरा पैदा होगा।

NATO से चिंतित है रूस

रूस युद्ध को लेकर कई और अलग-अलग तरह के स्पष्टीकरण दे चुका है, लेकिन वह हालिया वर्षों में उसके आसपास के देशों के नाटो में शामिल होने पर कई बार चिंता जाहिर कर चुका है। रूस को डर है कि यूक्रेन भी नाटो में शामिल हो सकता है। नाटो की स्थापना सोवियत संघ पर शिकंजा कसने के लिए की गई थी। लंबे समय से यह आशंका जताई जा रही है कि नाटो परमाणु शक्ति संपन्न रूस के खिलाफ युद्ध में कूद सकता है। इस महीने की शुरुआत में फिनलैंड के नाटो में शामिल होने से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका लगा था। यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं है। 31 देशों का यह संगठन यूक्रेन सरकार को केवल जनरेटर, चिकित्सा उपकरण, सैन्य वर्दियां या अन्य सामान की आपूर्ति करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.