टी20 प्रारुप में टीम इंडिया की ओर से वापसी करेंगे उमेश : साउदी

Updated on 15-04-2022 09:03 PM

मुम्बई कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी का मानना है कि उनके साथी खिलाड़ी उमेश यादव एक बार फिर अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के लिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे। उमेश ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 3 साल से भी अधिक समय पहले खेला था। न्यूजीलैंड के साउथी ने कहा, ‘मैं उमेश का बड़ा प्रशंसक रहा हूं।

वह बेहतरीन गेंदबाज है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कुछ मौकों पर उसके साथ नई गेंद साझा करने का मौका मिला, जब हम दोनों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते थे।उन्होंने कहा कि जिस तरह उसका उपयोग किया जा रहा है, वह उमेश की गेंदबाजी शैली के अनुकूल है। अगर वह इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखता है, तो मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वह टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर पाये।

 34 साल के उमेश ने आईपीएल के इस सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 5 मैच में 10 विकेट लिए हैं और इस दौरान 6.60 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं।  उमेश ने पावरप्ले में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा है। केकेआर ने उन्हें नीलामी में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था।

 साउथी ने उमेश के शानदार प्रदर्शन का श्रेय नाइट राइडर्स के थिंक टैंक को दिया जबकि पिछले सत्र में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि केकेआर के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नई गेंद से उसका आक्रमण करने के लिए इस्तेमाल किया है वह शानदार है। नई गेंद से उसके मजबूत पक्ष का फायदा उठाया और बीच के ओवरों में उसकी वापसी कराके विकेट लेने का प्रयास किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.