वकार की तरह गेंदबाजी करते हैं उमरान

Updated on 01-06-2022 10:39 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जमकर प्रशंसा की है। ली ने कहा कहा है कि उमरान की रफ्तार देखकर उन्हें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस की याद आई है। उमरान आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले दूसरे गेंदबाज रहे। उमरान ने आईपीएल के एक मैच में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वकार पाक के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं।

उन्होंने टेस्ट में 373 और वनडे में 416 विकेट लिए थे।
ली ने कहा, ‘मैं उमरान का प्रशंसक बन गया हूं। मुझे लगता है कि इस युवा के पास काफी गति है। वह एक प्रतिस्पर्धी गेंदबाज हैं।उमरान न्र 15वें सत्र में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 22 विकेट लिए। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वह चौथे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने सत्र में कई दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी गेंदों का शिकार बनाया।


ली ने यह भी कहा कि मैं विराट कोहली का भी प्रशंसका हूं। अभी भले ही वह लय में नहीं है पर जैसे ही वह फार्म में आयेंगे बड़ी पारियां खेलने लगेंगे। अभी उन्हें ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिये ताकि वह तरोताजा हो सकें। इसके बाद एक बार फिर हम उन्हें बड़ी पारियां खेलते हुए देखेंगे। विराट के लिए आईपीएल का यह सत्र अच्छा नहीं रहा और और वह केवल दो बार ही पचास से ऊपर जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.