उमरान ने सबसे तेज गेंदबाजी कर फर्ग्यूसन का रिकार्ड तोड़ा

Updated on 02-05-2022 09:54 PM

पुणे सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल के इस 15 वें सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के खिलाफ मुकाबले में सबसे तेज गति से गेंदबाजी करने के साथ ही गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का रिकार्ड तोड़ा है।

उमरान ने इस मैच में 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह इस आईपीएल सत्र की सबसे तेज गेंद है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के इस 46वें मुकाबले में उमरान मलिक ने एक बार नहीं बल्कि दो बार 154 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से गेंदबाजी की। उमरान ने सीएसके की पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह गेंद फेंकी।

उमरान ने इसके बाद पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद भी इसी रफ्तार से फेंकी हालांकि इस मैच में उमरान को कोई विकेट नहीं मिला। उनके चार ओवरों में 48 रन बने। . इससे पहले आईपीएल 2022 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड फर्ग्यूसन के नाम था जिन्होंने इस सीजन 153.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.