उमरान के पास है गजब की रफ्तार : विटोरी

Updated on 29-04-2022 08:04 PM

मुम्बई न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज डेनियल विटोरी ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जमकर प्रशंसा की है। विटोरी ने कहा कि इस युवा के पास जबरदस्त तेजी है जिससे बल्लेबाजों के लिए उसे खेलना आसान नहीं रहेगा। विटोरी ने कहा कि ब्रेट ली, शोएब मलिक और शॉन टैट के युग के खत्म होने के बाद इस गेंदबाज में उसी प्रकार की क्षमताएं नजर रही हैं।

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कहा, ‘उसकी रफ्तार बल्लेबाजों में घबराहट पैदा करती है और ऐसा सिर्फ निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ नहीं बल्कि सभी बल्लेबाजों के साथ होता है।उन्होंने कहा, ‘हमें अक्सर 153-154 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज नहीं दिखते। यह गजब की रफ्तार है, यह कम ही देखने को मिलती है जो हमने ब्रेट ली, शोएब अख्तर या शॉन टैट के बाद शायद नहीं देखी है।

उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस गेंदबाज के कार्यभार प्रबंधन का ध्यान रखना होगा। विटोरी ने कहा, ‘देखना यह है कि किस तरह भारतीय क्रिकेट में अगले दो वर्षों में उसकी प्रतिभा की देखभाल की जाती है और उससे कैसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  निकाला जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘अगर वह बीसीसीआई या एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) के अंदर जाता है तो यह उसके लिए सर्वश्रेष्ठ चीज होगी क्योंकि वे उसके कार्यभार का प्रबंधन कर सकते हैं। आमतौर पर एक खिलाड़ी के लिए अपनी रफ्तार के लिए गेंदबाजी करते रहने का लोभ बना रहता है।उन्होंने कहा, ‘मैं मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड के साथ हुई बातचीत के आधार पर यह बात कह रहा हूं कि आप जितनी गेंदबाजी करते हो, आप उतने ही धीमे होते जाते हो।’ 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.