"मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम" योजना के तहत 16 हजार 944 मीट्रिक टन खाद्यान्न का होगा प्रतिमाह वितरण : खाद्य मंत्री श्री सिंह

Updated on 10-11-2021 06:49 PM

उज्जैन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि "मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना" प्रदेश के 16 जिलों के 74 आदिवासी विकासखण्डों में प्रारंभ की जा रही है। इसमें 6 हजार 575 ग्रामों में 16 हजार 944 मीट्रिक टन खाद्यान्न का प्रतिमाह वितरण किया जायेगा। 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे। शुभारम्भ अवसर पर वे बड़वानी, बैतूल, डिण्डौरी और मण्डला जिलों में राशन वितरण के लिये 20 वाहनों की चाबी प्रतीकात्मक रूप से वितरित करेंगे। खाद्य मंत्री श्री सिंह मंत्रालय में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।

बीस वाहनों की सौपेंगे चाबी

                मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के तहत 6 हजार 575 ग्रामों के 7 लाख 43 हजार परिवारों को खाद्यान्न वितरण का लाभ मिलेगा। इस योजना के क्रियान्वयन के लिये 15 नवम्बर को 4 विकासखण्डों के 20 हितग्राहियों को वाहन उपलब्ध कराये जाएंगे। इनमें सेंधवा में 4, घोड़ाडोंगरी में 5, बजाग में 4 एवं बिछिया में 7 इस प्रकार कुल खाद्यान्न वितरण के लिये 20 वाहन प्रदाय किये जाएंगे। इसमें एक टन क्षमता वाले वाहन के लिये 24 हजार रूपये एवं 2 टन क्षमता वाले वाहन के लिये 31 हजार रूपये प्रतिमाह प्रदान किये जाएंगे। वाहन क्रय के लिये 10 करोड़ रूपये की मार्जिन मनी जनजातीय कार्य विभाग द्वारा इस योजना पर प्रतिवर्ष 14 करोड़ रूपये का व्यय अनुमानित है। 

धान की खरीदी 29 नवम्बर से 15 जनवरी तक की जायेगी

                खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष 40 से 45 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष धान की खरीदी 29 नवम्बर से 15 जनवरी तक की जायेगी। प्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज अहमद किदवई ने धान के भण्डारण एवं बारदानों की उपलब्धता की समीक्षा की। प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम श्री तरूण पिथोड़े ने 45 लाख मीट्रिक टन धान के भण्डारण के लिये 2 लाख 59 हजार बारदानों और 3 लाख मीट्रिक टन ज्वार एवं बाजरे के लिये 34 हजार बारदानों की आवश्यकता बताई।

नौ जिलों में 100 प्रतिशत धान मिलिंग

                खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा धान मिलिंग की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2021 निर्धारित की गई है। प्रदेश के भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, उज्जैन, झाबुआ, विदिशा, भोपाल एवं अलीराजपुर में शत्-प्रतिशत मिलिंग कराई गई। उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले में सीधी जिले की धान की अंतर्राज्यीय मिलिंग कराई गई। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य में अंतर्राज्यीय मिलिंग के लिये महाराष्ट्र सरकार से समन्वय किया गया।  

                प्रमुख सचिव खाद्य श्री किदवई ने खाद्यान्न की भण्डारण व्यवस्था, शॉर्टफॉल वाले जिले, केप गोदामों में शेष भण्डारित धान एवं गेहूँ तथा धान मिलिंग की स्थिति की भी बिन्दुवार समीक्षा की। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत कुल 56 हजार 410 शिकायतों में से 41 हजार 959 शिकायतों का निराकरण किया गया। शेष 14 हजार 451 शिकायतों पर कार्यवाही जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.