उपासना सिंह ने 'अब्बा डब्बा जब्बा' वाले डायलॉग पर 27 साल बाद कही मजेदार बात, 'जुदाई' में बनी थीं गूंगी लड़की

Updated on 29-04-2024 02:05 PM
साल 1997 में फिल्म आई थी 'जुदाई'। इसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी अहम भूमिका में थे। उर्मिला मातोंडकर भी नजर आई थीं। फिल्म काफी हिट हुई थी। आज भी इस मूवी में श्रीदेवी के अभिनय की तारीफ होती है। इसके डायलॉग्स और सीन्स समेत दूसरे किरदारों की चर्चा होती है। चाहे वो परेश रावल के माथे पर बना सवालिया निशान हो या फिर उपासना सिंह की पंच लाइन 'अब्बा डब्बा जब्बा।' एक्टेस ने 'ईटाइम' को दिए इंटरव्यू में इस डायलॉग के बारे में बात की। बताया कि ये कहां ये आया और इससे उनके करियर पर क्या प्रभाव पड़ा।

उपासना संह ने बताया, 'जब मैं डायरेक्टर राज कंवर से मिली, तो उन्होंने मुझे बताया कि मेरा डबल रोल है। एक परेश रावल की पत्नी होगी और दूसरी उनकी बेटी, जो जॉनी लीवर की गर्लफ्रेंड बनेगी।' एक्ट्रेस ये सुनकर एक्साइटेड हो गईं कि मूवी में श्रीदेवी लीड रोल में हैं क्योंकि वह उनकी बड़ी फैन हैं। उपासना ने आगे बताया, 'मैं श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन थी, जो जुदाई में लीड रोल में थीं। मैंने डायरेक्टर से पूछा कि क्या मेरा श्रीदेवी के साथ कोई सीन होगा? तो उन्होंने कहा हां तो मैंने भी बोल दिया ठीक है।'

उपासना सिंह को मिली उनकी पंच लाइन

उपासना सिंह ने बताया कि डायरेक्टर से बातचीत में ही उन्हें 'अब्बा डब्बा जब्बा' लाइन से रूबरू करवाया गया। शुरू में उनको शक था कि ये शायद ही काम करेगा। 'उन्होंने मुझे वो लाइन्स बताईं। मुझे बिलकुल भी यकीन नहीं हो रहा ता कि कोई गूंगा इंसान ये शब्द बोल सकता है। उन्होंने मुझे इसे आजामने के लिए कहा।' एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने अपने रोल को पूरे दिल से अपनाया।

उपसना सिंह को असली नाम से नहीं पहचानते थे लोग

उपासना ने बताया, 'मैंने खुद से कहा कि इस रोल को फीलिंग्स और अलग-अलग आवाज के साथ करूं। मैंने हमेशा रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट किया था।' फिर फिल्म के हिट हो जाने के बाद लोगों ने उन्हें असली नाम के बजाय 'अब्बा डब्बा जब्बा' से पहचानने लगे। उन्होंने कई लाइव शोज किए, जहां लोगों ने उनसे उस लाइन को बोलने की डिमांड की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.