शाहरुख खान से मिलीं उर्फी जावेद? सेल्फी शेयर की तो यूजर्स को 'दाल में लगा कुछ काला', तिकड़म भिड़ाकर जान लिया सच
Updated on
21-03-2024 06:04 PM
उर्फी जावेद टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इसके अलावा वो अपने अनोखे आउटफिट्स के लिए भी जानी जाती हैं। हर बार कुछ ऐसी ड्रेस बनाती हैं और उसे पहनकर पपाराजी के सामने आती हैं कि लोग हक्का-बक्का रह जाते हैं। खैर। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ एक सेल्फी शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के पीछे क्या सच्चाई है, आइये जानते हैं।
Uorfi ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। इसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। उर्फी एकदम कैजुअल लुक में हैं, मानो वो अपने घर पर हैं। बाल बिखरे हुए हैं और ऐसा लग रहा है कि नाक पर क्रीम (सफेद रंग) की लगी हुई है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपने फेवरेट से मिली।'
उर्फी और शाहरुख की फोटो का सच!
हालांकि, उर्फी जावेद की Shahrukh Khan संग ये फोटो एकदम नकली है, फर्जी है। दरअसल, ये एक एप का कमाल है, जिसका नाम स्नैपचैट है। इस एप पर शाहरुख खान के चेहरा का एक फिल्टर है, जिसके साथ कोई भी सेल्फी क्लिक कर सकता है और देखने में ये काफी हद तक रियल ही लगता है।
रमजान पर नहीं रखतीं रोजा, भड़के यूजर्स
उर्फी ने हाल ही में अपने फैंस को बताया कि वो रमजान पर रोजा यानी व्रत नहीं रखती हैं। ये सुनकर कुछ कट्टरपंथी भड़क गए और उन्हें कोसने लगे। हालांकि, उर्फी के फैंस भी उनके सपोर्ट में आ गए और कहा कि ये उनकी मर्जी है।
नई ड्रेस से लोगों को चौंकाया
उर्फी ने हाल ही में एक ऐसी ड्रेस पहनी, जिसे देखकर सभी चौंक गए और उनकी तारीफ भी करने लगे। दरअसल, उनकी ड्रेस के अंदर पूरा यूनिवर्स बना हुआ था। उन्होंने खुद को 'सेंटर ऑफ यूनिवर्स' कहा।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…