उर्वशी ने मेरा दिल ये पुकारे आजा पर बनाया वीडियो:यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- पंत अभी बांग्लादेश में हैं

Updated on 17-12-2022 06:01 PM
सोशल मीडिया पर भारतीय स्टार क्रिेकेटर ऋषभ पंत और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बीते कुछ समय से खूब चर्चे हैं। अब हालही में उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल इस वीडियो में उर्वशी ट्रेंडिंग गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उर्वशी ने यलो सूट पहना हुआ है जिसमें वो कमाल की लग रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'भीगा भीगा है समां, ऐसे में है तू कहां' गाना चल रहा है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए यही कैप्शन भी डाला है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, 'बांग्लादेश में है अभी'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो बांग्लादेश के साथ टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। सॉरी अभी नहीं आ पाएगा'। ऐसे ही कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।आपको बता दें कि ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच इस विवाद की शुरुआत इस साल अगस्त में हुई थी जब उर्वशी ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने मिस्टर आरपी का नाम लिया था। उर्वशी ने कहा था कि "मिस्टर आरपी" उससे मिलने के लिए होटल की लॉबी में लगभग 10 घंटे तक उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन वो उस वक्त सो रही थीं और उन्हें इतना लंबा इंतजार करना पड़ा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर जो जंग शुरू हुई वो देखने लायक थी। इन दोनों ने एक दूसरे का नाम लिए बिना ही एक दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.