ट्विटर पर उर्वशी रौतेला ने ऐसे दिया फैन्स को 'धोखा'

Updated on 19-10-2022 06:37 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बीते कुछ दिनों से लगातार खबरों में बनी हुई हैं। एक ओर जहां उर्वशी के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। उर्वशी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स भी वायरल हो चुके हैं। हाल ही में उनका इसको लेकर दुख भी छलका था, लेकिन इस बीच उन्होंने फिर से कुछ ऐसा कर दिया है कि वो ट्रोल हो रही हैं। उर्वशी रौतेला ने अपने फैन्स को धोखा दिया है, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

#AskUrvashi पर नहीं दिया जवाब
दरअसल करीब 5-6 घंटे पहले उर्वशी रौतेला ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उर्वशी ने #AskUrvashi सेशन का जिक्र किया था। यानी इस हैशटैग के साथ उर्वशी अपने फैन्स के सवालों के जवाब देतीं, हालांकि सभी सवाल तो नहीं लेकिन कुछ चुनिंदा। लेकिन उर्वशी ने किसी भी फैन के एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया है, जिसकी वजह से अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक ओर फैन्स का कहना है कि उन्हें धोखा मिला है तो दूसरी ओर अन्य ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उर्वशी पर एक बार फिर मीम्स वायरल हो रहे हैं।

स्पीच चुराने का लगा था आरोप
याद दिला दें कि इस महीने की शुरुआत में उर्वशी रौतेला का TEDx वीडियो सामने आया था, हालांकि उस वक्त तो उसकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई लेकिन अब उर्वशी पर स्पीच चोरी करने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स काक हना है कि न्होंने TEDx टॉक में दी अपनी स्पीच को कॉपी किया है। कहा जा रहा है कि उर्वशी की स्पीच इसाबेल एलेंडे, चिमामांडा न्गोजी अदिची, डेनियल एच पिंक, ब्रेन ब्राउन जैसे कई बड़े स्पीकर्स की कॉपी है।

पोस्ट कॉपी करने का भी लगा था आरोप
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्वशी ऐसे किसी आरोप के चलते खबरों में हैं। इससे पहले सितंबर 2018 में उर्वशी रौतेला एक पोस्ट को कॉपी करने की वजह से चर्चा में थीं। उर्वशी ने अपना एक इंस्टा पोस्ट, सुपरमॉडल गीगी हदीद के पोस्ट को हुबहू कॉपी किया था। हालांकि ट्रोल होने के बाद उर्वशी ने इसे अपनी टीम की गलती बताया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.