अमेरिका ने वैगनर समूह से जुड़ी चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, बीजिंग ने लगाया 'दादागीरी' का आरोप

Updated on 28-02-2023 06:59 PM
बीजिंग : चीन ने सोमवार को अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह चीनी कंपनियों पर नए गैर कानूनी प्रतिबंध लगाकर स्पष्ट रूप से 'दादागीरी और दोहरे मानक' दिखा रहा है। चीन के मुताबिक ये प्रतिबंध रूस के वैगनर समूह के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई के तहत लगाए गए हैं जो कंपनियों और व्यक्तियों से संबंधित हैं। यूक्रेन युद्ध और अफ्रीका में मानवाधिकारों के हनन समेत अन्य गतिविधियों में भूमिका निभाने को लेकर कंपनियों को निशाना बनाया गया है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, 'प्रतिबंधों का अंतरराष्ट्रीय कानून में कोई आधार नहीं है। ये प्रतिबंध गैर कानूनी और एकपक्षीय हैं।' माओ ने कहा, 'दंडात्मक कदम चीन के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। चीन सख्ती के साथ इसे खारिज करता है और भर्त्सना करता है। अमेरिकी पक्ष के समक्ष गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है।'

    'चीनी कंपनियों को निशाना बनाने के खोज रहा अवसर'

    उन्होंने कहा, 'अमेरिका ने युद्ध में शामिल एक पक्ष को हथियार भेजने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं जिसकी परिणति अंतहीन युद्ध के रूप में हुई है लेकिन यह चीन द्वारा रूस को हथियार आपूर्ति के बारे में अक्सर गलत सूचनाएं फैला रहा है, चीनी कंपनियों पर बिना वजह प्रतिबंध लगाने का अवसर ढूंढ़ रहा है।' अमेरिका के वित्त और विदेश विभागों ने समन्वित बयान जारी कर कहा था कि वैगनर समूह से संबंधित दर्जनों कंपनियों को निशाना बनाया गया है जिनमें से कुछ मध्य अफ्रीकी गणराज्य और संयुक्त अरब अमीरात में हैं। वैगनर रूस की एक निजी सैन्य कंपनी है, जो पूर्वी यूक्रेन में जारी भीषण जंग में शामिल है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.