मोबाईल का उपयोग ज्ञान अर्जित करने के लिए करें- राज्यमंत्री श्री परमार

Updated on 11-11-2021 05:33 PM

भोपाल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के नित नये प्रयोग कर विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयास सराहनीय है। इसी तरह सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों के समुचित विकास और उन्नयन के लिए कार्य करना चाहिए।

 मंत्री श्री परमार अभ्युत्थानम वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री परमार ने फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय के चयनित 21 मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को एक लाख 21 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल फ़ोन प्रदान किये। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मोबाइल का उपयोग ज्ञान अर्जित करने के लिए करें। ज्ञान रूपी अमृत से अपने संकल्प को पूरा कर जीवन में ऊँचाईयों को छुए। मंत्री श्री परमार ने विद्यालय परिसर में एक करोड़ रुपये की लागत से नव-निर्मित बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण भी किया।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अमूल-चूल परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। आजादी के 70 वर्ष बाद देश की जनता के सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई है। यह शिक्षा नीति शिक्षा का उच्च स्तर और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों में समाज के प्रति दायित्व बोध और संवेदनशीलता के गुण विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ रोजगार देना नहीं है बल्कि श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करना भी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति से पोषित श्रेष्ठ नागरिक भारतीय मूल्यों और आदर्शों के आधार पर भारत का पुनर्निर्माण कर उसे पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेंगे।

अभ्युथानम् वेलफेयर फाउण्डेशन एक स्वयं सेवी संस्था है, जिसका मुख्यालय ग्वालियर में है। यह संस्था स्व. राधेश्याम द्विवेदी की चिर-स्मृति में स्थापित की गयी है। अभ्युत्थानम् वेलफेयर फाउण्डेशन समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष रूप से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की सहायता, शिक्षा, राष्ट्रभाषा के उत्थान में वृहत रुप से कार्य करती है।

इस अवसर पर संचालक लोक शिक्षण के.के. द्विवेदी, अपर संचालक द्वय धीरेंद्र चतुर्वेदी, डी.एस. कुशवाहा, संयुक्त संचालक राजीव तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना और प्राचार्य सुधाकर पाराशर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.