आने वाले समय में खेल में तकनीक का उपयोग और बढ़ेगा : कुंबले

Updated on 14-09-2021 08:15 PM
मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के अनुसार आने वाले समय में क्रिकेट में तकनीक का प्रभाव बढ़ेगा। कुंबले के अनुसार भविष्य में फैसलों पर तकनीक का प्रभाव और अधिक होगा क्योंकि कोई भी खिलाड़ी तब ‘कृत्रिम बुद्धि (डाटा इंटेलीजेंस) की मौजूदगी का विरोध नहीं कर सकेगा। आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम के मुख्य कोच कुंबले कुंबले ने डीआरएस तकनीक का उदाहरण देते हुए कहा कि आज कैसे इसने फैसले लेने की प्रक्रिया ही बदल दी है। क्रिकेट में डीआरएस का प्रभाव है और मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में लिए गये फैसलों पर तकनीक का प्रभाव और ज्यादा बढ़ेगा। इसके अलावा इस पहल का हिस्सा बनने के लिये खिलाड़ियों की स्वीकृति भी अहम है वरना आप पीछे रह जाएंगे। इस पूर्व कप्तान के अनुसार तकनीक को अपनाना ही बेहतर उपाय है।
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इस पर अभी भी बहस जारी है कि खेल में तकनीक का इतना ज्यादा इस्तेमाल होना चाहिये या अपने विश्वास से काम लेना चाहिये कि मैने गेंद को देखा और मारा। यह सरल तरीका है लेकिन मुझे लगता है कि अगर हमने खेल को बेहतर बनाने के लिये मौजूद तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया तो हम पीछे रह जाएंगे। आने वाले समय में खेलों में तकनीक का और इस्तेमाल होगा। मुझे नहीं लगता कि सिर्फ प्रसारक ही खेलों में तकनीक का इस्तेमाल करेंगे बल्कि महासंघ भी खेलों में तकनीक के समावेश के नए तरीके तलाशेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.