15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण आज से शुरू

Updated on 03-01-2022 10:43 PM

भोपाल   कोरोना वायरस से बचाव के लिए मध्यप्रदेश में आज से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो गया। आज सोमवार को उत्कृष्ट विद्यालय में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस टीकाकरण कार्यक्रम में भोपाल जिले के एक लाख 13 हजार 437 विद्यार्थियों को एक सप्ताह के अंदर टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण कार्यक्रम के लिए संकुल प्राचार्यों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कक्षा शिक्षकों को बच्चों के टीकाकरण की जिम्मेदारी दी गई है। भोपाल जिले के 187 स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

रविवार को स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गर्ईं। स्कूलों में वेटिंग रूम, रेस्ट रूम, पानी और काउंसलिंग रूम तैयार किए गए हैं। विद्यार्थियों से लेकर अभिभावकों तक के बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरे जिले में 50 हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। शिवाजी नगर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर सात टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। यहां 1400 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। सभी स्कूलों में बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए पोस्टर बैनर भी लगाए गए हैं।

साथ ही काउंसलिंग रूम भी बनाए गए हैं, जिसमें घबराहट महसूस करने वाले बच्चों की काउंसलिंग भी की जाएगी। शासकीय उमावि महात्मा गांधी में पांच जनवरी को बच्चों को शपथ दिलाकर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर पाराशर ने बताया कि सोमवार को छात्राओं को गणवेश पहनने की छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए अभिभावकों और बच्चों की काउंसलिंग भी की जाएगी। साथ ही रविवार को शिक्षकों ने अभिभावकों को फोन कर बच्चों को भरपेट नाश्ता कर टीकाकरण के लिए भेजने का आग्रह किया है।

इसके अलावा विद्यार्थियों के माध्यम से अभिभावकों को पत्र लिखकर बच्चों को टीकाकरण के लिए भेजने और साथ आने के लिए कहा गया है। स्कूल की ओर से 9वीं से 12वीं तक के 1400 विद्यार्थियों के अभिभावकों को पत्र भेजा गया है। शासकीय कन्या उमावि जहांगीराबाद में दो टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। चार वेटिंग और रेस्ट रूम बनाए गए हैं। यहां 400 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

बच्चों के चार ग्रुप बनाए गए हैं। कक्षावार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पहली से आठवीं कक्षा के बच्चे आएंगे, जिनकी अलग से कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना का कहना है कि सभी स्कूलों में रविवार को टीकाकरण केंद्रों की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। हर केंद्र पर सुचारू रूप से व्यवस्था की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.