सात दिन में ही 'वेदा' का बोरिया-बिस्तर पैक! 'स्त्री 2' की आंधी में 'खेल खेल में' की छूटी कंपकंपी
Updated on
22-08-2024 05:46 PM
बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' की आंधी अभी भी पूरे शबाब पर है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई तीन फिल्मों में से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की यह फिल्म जहां बंपर कमाई कर रही है, वहीं 'खेल खेल में' और 'वेदा' स्टार पावर के बावजूद बुरी तरह पिट गईं। बीते सात दिनों में इन तीनों ही फिल्मों के पास 15 अगस्त की छुट्टी, वीकेंड और रक्षा बंधन की आंशिक छुट्टी पर धमाल मचाने का मौका था। लेकिन 'स्त्री 2' के अलावा बाकी की दो फिल्में इससे कोई लाभ नहीं ले पाईं। आलम यह है कि जहां 7 दिनों में 'स्त्री 2' देश में 274.35 करोड़ रुपये कमाकर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, वहीं 'खेल खेल में' और 'वेदा' इसका 7% भी नहीं कमा सकी हैं।
अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी 'स्त्री 2' की बंपर कमाई का दौर बुधवार को भी जारी रहा है। इसने 7वें दिन भारत में 19 करोड़ रुपये की कमाई की है। देश में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन जहां 274.35 करोड़ रुपये हो चुका है, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 385.00 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। इस हॉरर-कॉमेडी ने 7 दिनों में सिर्फ विदेशों में 56.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
दूसरी ओर, मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी 'खेल खेल में' ने 7 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 18.29 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर छुट्टी के बावजूद 5.05 करोड़ रुपये कमाने वाली इस कॉमेडी फिल्म ने बुधवार को 7वें दिन 1.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। यहां एकमात्र अच्छी बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस के ट्रिपल क्लैश में यह फिल्म जॉन अब्राहम की 'वेदा' से आगे है।
'खेल खेल में' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'खेल खेल में' का बजट 100 करोड़ रुपये है। फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान और एमी विर्क जैसे स्टार्स हैं। लेकिन बावजूद इसके यह डिजास्टर साबित हुई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन भी करीब 29 करोड़ रुपये ही है। यह दुखद, लेकिन सत्य है कि अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों में यह एक और डिजास्टर नाम साबित हुई है।
'वेदा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की 'वेदा' का हाल इससे भी बुरा है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 'खेल खेल में' से अधिक कमाई की थी। लेकिन उसके बाद इसका कलेक्शन लगातार गिरता चला गया। आलम यह है कि दो दिनों से यह फिल्म अब लाखों में कमा रही है। निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी 'वेदा' ने 7 दिनों में 16.82 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है। जबकि 7वें दिन गुरुवार को इसने महज 52 लाख रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले बुधवार को कमाई 80 लाख रुपये थी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी 'वेदा' लगभग 23 करोड़ का ग्रॉस कारोबार ही कर सकी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…