वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका

Updated on 16-05-2026 11:10 AM

सिंघीतराई। वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित 1200 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत महिला सशक्तिरण के लिए अनेक प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ किए हैं। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा की लगभग 120 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 120 महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया है। सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि तीन माह है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगी। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम होंगी। परियोजना का संचालन स्वयंसेवी संगठन ‘स्रोत’ के सहयोग से किया जा रहा है।

वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा है कि महिलाएं सिलाई का निरंतर अभ्यास जारी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि वेदांता पावर का उद्देश्य सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए प्रचालन क्षेत्रों के नागरिकों की हरसंभव मदद करना है ताकि वे अधिक सशक्त बनकर क्षेत्रीय विकास में योगदान कर सकें। आहूजा ने महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वेदांता पावर स्थापित  केंद्रों से ऐसी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो जरूरतमंद हैं और सिलाई के माध्यम से परिवार की मदद करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि ग्रामीण महिलाए इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाएंगी और अपने हुनर में निखार लाकर स्वयं को मजबूत बनाएंगी।

ग्राम पंचायत सिंघीतराई में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन देवरघटा क्षेत्र की बीडीसी सदस्य काजल किरण डनसेना ने सिंघीतराई सरपंच गीता बाई सिदार की उपस्थिति में किया। ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की सरपंच मीना चंद्रिका चौहान और निमोही की सक्रिय महिला समूह की अध्यक्ष सुनीता धीरज ने अपने पंचायतों में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। काजल किरण डनसेना ने क्षेत्र की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वेदांता पावर की पहल से महिलाएं स्वावलंबी बन सकेंगी। मीना चंद्रिका चौहान ने कहा कि वेदांता की ओर से महिलाओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं के लिए ऐसे अनेक कार्यक्रम कंपनी की ओर से निरंतर संचालित किए जाएंगे।

सिंघीतराई की पंच रूक्मिणी भारद्वाज ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने में महिलाएं खूब रूचि दिखा रही हैं। प्रशिक्षित होकर महिलाएं गांव में ही आजीविका प्राप्त कर सकेंगी। उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ओड़ेकेरा की पूर्व सरपंच नान कुंवर राठिया ने बताया कि उनके गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में प्रशिक्षण के लिए एकजुट हो रही हैं। सिंघीतराई सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षु रजनी भारद्वाज ने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम के जरिए वह परिवार की आर्थिक मदद करने में सक्षम होंगी। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालन के लिए वेदांता पावर के प्रति आभार जताया। सिंघीतराई केंद्र की प्रशिक्षक मनीषा भारद्वाज ने कहा कि इससे वे महिलाएं लाभान्वित होंगी जिनके पास आजीविका के संसाधन नहीं हैं। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में योगदान कर सकेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
सूरजपुर । जिला सूरजपुर के विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का…
 16 May 2026
सूरजपुर। जनपद पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जनपद पंचायत…
 16 May 2026
राजनांदगांव। संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर छुरिया विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जनपद…
 16 May 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, वे किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर घबराए नहीं और…
 16 May 2026
राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों ने योजना को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाकर स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र…
 16 May 2026
कोरबा, सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यमंत्री  विष्णु…
 16 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को प्रदेश का नया डीजीपी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) नियुक्त किया है। वे अब तक प्रभारी डीजीपी के…
 16 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे का…
 16 May 2026
सिंघीतराई। वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित 1200 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत महिला सशक्तिरण के लिए अनेक प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ…
Advt.