वाहन संचालकों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Updated on 19-09-2021 11:49 PM

बिलासपुर जिले के आरटीओ ऑफिस के कार्यप्रणाली से वाहन संचालक जिसमें माल ऑटो, 10 चक्का ट्रक, ट्रेलर वाहन संचालकों को समय-समय पर विभागीय कार्यप्रणाली से अनेकों प्रकार की विभागीय परेशानियों का सामना करना पड़ता है।जिससे कि वाहन संचालक अवधेश दुबे ने छत्तीसगढ़ उजाला के संवाददाता प्रतीक सोनी को बताया कि व्यवसाय खत्म होने के कगार पर चुका है। वाहन मालिकों से बातचीत के दौरान अपनी मुख्यत: परेशानियों को क्रमश: नीचे एक एक करके बताया-

फिटनेस के समय मात्र 600 रुपए की रसीद काटी जाती है जो कि सरकारी खजाने में जमा होती है। परंतु गाड़ी मालिक से एजेंटों के माध्यम से 3500 वसूला जाता है इस तरह की वसूली बंद हो।

फिटनेस के समय लगाए जाने वाले रेडियम की वास्तविक कीमत केवल लगभग ?500 से ?600 होती है जबकि कुछ खास लोगों की इसकी एजेंसी देकर ?4500 वसूला जा रहा है जो नाजायज है इसे तत्काल बंद किया जाए। जिन गाडिय़ों में पहले से स्पीड गवर्नर लगा है उसे माना जाए तथा नए गवर्नर के नाम पर ?4500 की वसूली तत्काल प्रभाव से बंद की जाए।

कोरोना काल के दौरान सितंबर माह तक सभी टैक्स में शासन से छूट थी, फिर भी टैक्स एवं अन्य चीजों में फाइन क्यों जोड़ा जा रहा है इसे माफ होना चाहिए। वाहनों की चेकिंग के दौरान चौक चौराहों पर गाड़ी का पेपर आरटीओ अधिकारी लेकर चले जाने की वजह से मालिक को पूरा दिन परेशान होना पड़ता है तथा गाड़ी भी खड़ी रहती है। यदि वाहन में कोई भी प्रकार की अनैतिक कार्य करते पाया जाता है जिसमें आपके विभागीय अधिकारियों को वाहन के दस्तावेज लेने की आवश्यकता महसूस होती है तो तत्काल स्पोर्ट पर ही कार्यवाही की जाए।

इन मांगों को लेकर जिले के समस्त वाहन संचालको ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को आग्रह किया कि इन समस्याओं को अति आवश्यक मानते हुए तत्काल इस पर संज्ञान लिया जाए एवं विभागीय प्रणाली की विसंगतियों को दूर किया जाए कोरोना काल में जिस प्रकार अन्य व्यवसाय में व्यवसायियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है, उससे वाहन व्यवसाय कहीं ना कहीं अछूता नहीं रहा। दिन--दिन डीजल के बढ़ते रेट और बिलासपुर जिले में परिवहन भाड़ा के गिरते मूल्य वाहन मालिकों के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन चुकी है। इसमें प्रशासन से भी इसी प्रकार की विभागीय परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तो दैनिक परिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति कहां से हो पाएगी। अवधेश दुबे, अशोक श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, मुकेश मस्तानी, अजय, विपिन विनोद सिंह एवं समस्त परिवार संघ के लोग भारी संख्या में उपस्थित होकर ज्ञापन दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.