हार्दिक को आयरलैंड दौरे में कप्तानी दिये जाने के पक्ष में हैं दिग्गज

Updated on 04-06-2022 10:22 PM

मुम्बई आईपीएल में गुजरात टाइटंस की जीत के बाद से ही हार्दिक पांड्या भी भारतीय टीम में कप्तानी के प्रबल दावेदार के तौर पर उभरे हैं। कई दिग्गज क्रिकेटरों का मानना है कि आने वाले समय में कप्तान के तौर पर वह बेहतर विकल्प साबित होंगे। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि हार्दिक को कप्तानी की अच्छी समझ है। आईपीएल में अपनी अच्छी बल्लेबाजी के साथ ही उन्होंने वापसी करते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया जाना चाहिये। गावस्कर के अनुसार हम सभी जानते थे कि वह बल्ले और गेंद से क्या कर सकता है पर जिस प्रकार आईपीएल में उन्होंने कप्तानी की उससे सभी हैरान हैं।


वहीं पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर के अनुसार हार्दिक पांड्या महेन्द्र सिंह धोनी की तरह ही शांत बने रहते हैं। इसके अलावा दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को भी लगता है कि हार्दिक पांड्या में टीम इंडिया की कप्तानी करने की क्षमता है। उनकी फिटनेस को लेकर जो भी संदेह थे, वह भी अब हट गये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.