विद्या बालन ने अज्ञात शख्स पर कराई FIR:एक्ट्रेस के नाम से बनाई थी फेक आईडी, नौकरी का वादा करके मांगता था पैसे

Updated on 21-02-2024 02:22 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने मुंबई पुलिस में अज्ञात शख्स के खिलाफ उनके नाम का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने के आरोप में FIR दर्ज कराई। रिपोर्ट्स की मानें तो अज्ञात शख्स ने विद्या बालन की हूबहू इंस्टाग्राम ID बनाई और जीमेल अकाउंट भी बनाया। शख्स एक्ट्रेस के अकाउंट्स का इस्तेमाल कर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से संपर्क करने लगा। रिपोर्ट्स में यह भी बताया कि वो लोगों को नौकरी का आश्वासन देकर उनसे पैसे मांग रहा था।

जब बात की जानकारी विद्या बालन को मिली तो उन्होंने इस बात की शिकायत मुंबई पुलिस से की। एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई पुलिस की खार पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IT की धारा 66 (C) के तहत FIR दर्ज की और जांच शुरू की दी है।

फेक अकाउंट्स को लेकर विद्या पहले भी परेशान हो चुकी हैं

विद्या बालन ने 19 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स और फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। विद्या बालन ने अपने फॉलोअर्स से रिक्वेस्ट की थी कि वो उनके नाम का इस्तेमाल करने वाले फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स की 'रिपोर्ट करें और उसे ब्लॉक' करें। एक्ट्रेस ने लिखा था- हेलो दोस्तों, पहले तो ये फोन नंबर तक था लेकिन अब कोई इस @vidya.balan.pvt नाम का इस्तेमाल कर रहा है। वो लोगों के पास मेरा नाम लेकर उनसे कॉन्टैक्ट कर रहा है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस और फॉलोअर्स को उनके नाम का इस्तेमाल करने वाले और लोगों तक पहुंचने वाले फर्जी इंस्टाग्राम हैंडल के बारे में जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने आगे लिखा- मेरी टीम ने इसकी रिपोर्ट कर दी है...लेकिन अगर आप लोग ये अकाउंट रिपोर्ट करके ब्लॉक कराने में हमारी हेल्प करें तो बहुत मदद होगी।

उन्होंने कहा कि ये व्यक्ति मेरे दोस्तों और कई जानने वालों से मैं यानी विद्या बनकर बात कर चुका है। उन्होंने सभी फैंस से कहा कि आप लोग इसे बिल्कुल भी एंटरटेन ना करें। बता दें विद्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें सोशल मीडिया पर सेलेब्स के अकाउंट के साथ अक्सर छेड़छाड़ होती रहती है।

भूल भूलैया-3 में नजर आएंगी विद्या

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ में मंजुलिका के किरदार में विद्या बालन की एंट्री होगी। बता दें, साल 2007 में आई अक्षय कुमार और विद्या बालन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया-2’ में विद्या बालन को रिप्लेस कर दिया गया था। ‘भूल भुलैया-2’ में विद्या के किरदार को तब्बू ने प्ले किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.