1 लाख करोड़ ठगने वाली वियतनामी प्रॉपर्टी टायकून को सजा-ए-मौत

Updated on 12-04-2024 01:10 PM

वियतनाम की प्रॉपर्टी टायकून ट्रूओंग माय लैन को मौत की सजा सुनाई गई है। उन पर 11 सालों में साइगॉन कमर्शियल बैंक (SCB) से एक लाख करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। लैन प्रॉपर्टी डेवलपर कंपनी 'वान थिन्ह फैट' की चेयरवुमन हैं। उन्हें 2022 में गिरफ्तार किया गया था। उन पर फ्रॉड के साथ बैंकिंग नियमों का उल्लंघन और रिश्वतखोरी के आरोप भी लगे हैं।

ब्रिटिश मीडिया द गार्जियन के मुताबिक लैन के अलावा 85 और लोगों को जेल की सजा हुई है। इनमें पूर्व केंद्रीय बैंकर, पूर्व सरकारी अधिकारी और कुछ पूर्व SCB अधिकारी शामिल हैं। इस मामले में 5 हफ्तों से सुनवाई जारी थी। लैन के खिलाफ केस लड़ रहे वकीलों ने कोर्ट से सख्त कार्रवाई के साथ ही लैन को सजा-ए-मौत देने की मांग की थी।

विस्तार से समझिए पूरा मामला...
प्रॉपर्टी टायकून ट्रूओंग माय लैन ने 2012 से 2022 तक अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए साइगॉन कमर्शियल बैंक से अपनी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए गलत तरीके से लोन लिए। कुछ पैसे अपने पास रखे और फ्रॉड को कवर करने के लिए ऑडिट अधिकारियों को रिश्वत दी। इससे बैंक को काफी नुकसान हुआ।

वियतनामी मीडिया 'वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल' के मुताबिक, 2012 से 2022 तक लैन और उसके सहयोगियों ने 3.66 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के 2,500 लोन लिए, जो इस अवधि के दौरान साइगॉन कमर्शियल बैंक (SCB) के कुल कर्ज का 93% था। लैन पर बैंक को 2.25 लाख करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप भी है।

'काम निकलवाने अधिकारियों को पैसे दिए'
वियतनामी मीडिया 'वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल' की रिपोर्ट के मुताबिक, लैन के वकीलों ने तर्क दिया है कि लैन ने किसी तरह की कोई ठगी नहीं की है, क्योंकि उनके पास SCB में कोई आधिकारिक पद नहीं था।

हालांकि, जज उनके बचाव से असहमत नजर आए हैं। जज का कहना है कि लैन के पास एक समय अलग-अलग लोगों के माध्यम से SCB पर 91.5% मालिकाना हक था। वो बैंक की सर्वोच्च अधिकारी थीं।

एक सुनवाई में जज ने कहा, "लैन असल में SCB की मालकिन थीं। उन्होंने क्रेडिट अप्रूवल का अंतिम निर्णय और प्रमुख अधिकारियों की नियुक्ति तय की थी। इन सभी को लोग लैन के मुताबिक काम करें इसलिए लैन ने उन्हें काफी पैसे भी दिए थे।"

सभी सबूत लैन के खिलाफ
रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स और गवाहों के बयानों से साफ पता चलाता है कि लैन के पास अप्रत्यक्ष रूप से SCB, De Nhat और Tin Nghia में शेयर थे। De Nhat और Tin Nghia बाद में SCB में मर्ज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने SCB को अपने व्यक्तिगत खर्चों और अपनी कंपनी की फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया।

ऑडिटर्स को रिश्वत दी, 1 लाख करोड़ रुपए अपने पास रखे
2012 से 2017 के बीच लैन ने अपने फायदे के लिए 368 कोलेटरल लोन के अप्रूवल का निर्देश दिया। बाद में इन लोन के लिए गिरवी रखी संपत्ति की कीमत गिर गई। इसके चलते 2022 में जब लैन को अरेस्ट किया गया तब इस संपत्ति की कीमत घटने से SCB को 21 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

2018 से 2022 तक उन्होंने 916 लोन के अप्रूवल का निर्देश दिया। साथ ही बिना किसी जानकारी 1 लाख करोड़ रुपए अपने पास रख लिए। इससे 43 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। SCB में हो रहे इन फ्रॉड को कवर करने के लिए लैन ने अन्य अधिकारियों को स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम के ऑडिटर्स को रिश्वत देने का आदेश दिया। इसके बाद SCB के CEO वो तान होआंग वान ने केंद्रीय बैंक के बैंकिंग निरीक्षण विभाग के प्रमुख को 43 करोड़ रुपए दिए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.