विजय देवरकोंडा ने अपने बॉडीगार्ड का मनाया बर्थडे, देखकर फैंस ने इस अंदाज में की एक्टर की तारीफ

Updated on 28-11-2022 07:11 PM

फिल्मी सितारों की तरह उनके बॉडीगार्ड भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. कई सितारों की अपने बॉडीगार्ड के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग भी रही है. ऐसे ही अभिनेता विजय देवरकोंडा भी हैं. विजय देवरकोंडा साउथ सिनेमा के चर्चित कलाकारों में से एक हैं. इन दिनों वह अपने बॉडीगार्ड का बर्थडे सेलिब्रेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं. बॉडीगार्ड का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए विजय देवरकोंडा की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसे अभिनेता के फैंस खूब पसंद रहे हैं.

विजय देवरकोंडा के एक फैन ने ट्विटर पर उनकी कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में अभिनेता अपने बॉडीगार्ड का बर्थडे केक कट करवाते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में विजय देवरकोंडा को ग्रे कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है. वह हंसते हुए बॉडीगार्ड के बर्थडे को सेलिब्रेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. अभिनेता के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

एक फैन ने लिखा, 'साफ दिल वाला इंसान.' उनके अलावा और भी फैन विजय देवरकोंडा की कमेंट में तारीफ कर रहे हैं. आपको बता दें कि बीते दिनों विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म तेलुगु-हिंदी फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में थे. इस फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था. फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी. 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.