सीमित ओवरों की कप्तानी रोहित को दे सकते हैं विराट

Updated on 13-09-2021 05:45 PM
नई दिल्ली । आगामी टी20 विश्व कप के बाद विराट कोहली सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तानी मिल सकती है। विराट अक्टूबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद एकदिवसीय और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान विराट अब कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित के साथ बांटना चाहते हैं। साथ ही कहा गया है कि इस मामले में उन्होंने कुछ समय पहले रोहित के साथ ही टीम प्रबंधन से भी बात की थी। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों प्रारुपों में कप्तानी से कोहली की बल्लेबाजी प्रभावित हो रही है। जिसको देखते हुए भारतीय कप्तान अब अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान केन्द्रित करना चाहते हैं। कप्तानी छोड़ने की घोषणा वह स्वयं करेंगे। साल 2022 और 2023 के बीच भारत को दो विश्व कप वनडे और टी-20 खेलने हैं, ऐसे में कोहली अभी से अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहते हैं। 
कोहली को अब लगने लगा है कि सभी प्रारुपों में कप्तान के रूप में आयी जिम्मेदारियों से उनकी बल्लेबाजी खराब हो रही है। ऐसे में उन्हें अपने को तरोताजा करने की जरूरत है क्योंकि उनके पास टीम को देने के लिए अभी बहुत कुछ है। अगर रोहित सीमित ओवरों में टीम की कप्तानी संभालते हैं, तो कोहली टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करना जारी रख सकते हैं और साथ ही वह टी20 और एकदिवसीय में भी बल्लेबाजी पर काम कर सकते हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.