विराट को आईपीएल में जैव सुरक्षा घेरा बेहतर होने की उम्मीद

Updated on 14-09-2021 08:15 PM
दुबई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए वह उम्मीद करते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए बायोबबल (जैव सुरक्षा घेरा) और बेहतर होगा। विराट ने कोरोना संक्रमण के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने को दुर्भाग्यशाली करार देते हुए उम्मीद जताई कि इस कठिन समय को देखते हुए आईपीएल के दौरान और सतर्कता बरती जाएगी। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी करने वाले विराट ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट रद्द होने से तय समय से पहले हीदुबई आना पड़ा पर कोरोना वायरस के कारण चीजें बहुत अनिश्चित हो गयी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आजकल ऐसे हालात हैं कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। उम्मीद है, हम एक अच्छा, मजबूत और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सक्षम रहेंगे और यह शानदार आईपीएल होगा।’
उन्होंने कहा, ‘यह एक रोमांचक दौर होने जा रहा है। यह आरसीबी में हमारे लिए और फिर टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए बहुत अहम है।’ गौरतब है कि कोविड-19 के कारण स्थगित हुए आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत रविवार से होगी। वहीं कोहली की टीम सोमवार को इस चरण का अपना पहला मुकाबला खेलेगी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
 08 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के बीच मचे घमासान ने आईपीएल 2026 के फाइनल का वेन्यू ही बदल दिया। वेन्यू को चिन्नास्वामी स्टेडियम से नरेंद्र…
 07 May 2026
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी…
 07 May 2026
हैदराबाद: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया जहां युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया, उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव…
Advt.