टी20 विश्वकप के लिए फिटनेस बेहतर कर रहे विराट

Updated on 04-05-2022 09:18 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी आईपीएल में रॉयल चैलैंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) की ओर से खेल रहे हैं पर उनका लक्ष्य आगामी टी20 विश्वकप है। ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस विश्वकप को देखते हुए विराट अपनी फिटनेस बेहतर करने में लगे हैं हालांकि उन्हें विश्व के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

आरसीबी में विराट के ट्रेनर का कहना है कि वह आक्रामक खिलाड़ी की भूमिका के लिए अपने को तैयार कर रहे हैं। इसी को देखते हुए विराट अपना मसल मास बढ़ाने में जुटे हैं। इसका एक वीडियो भी आरसीबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसमें स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच शंकर बसु ने कहा, वह मसल मास बनाने की कोशिश कर रहे हैं। टी20 में भी बल्लेबाज को ताकत की जरूरत होती है क्योंकि उसे आक्रामक शॉट्स खेलने पड़ते हैं। इस प्रारुप के लिए आपकी मांसपेशियां मजबूत होनी चाहिये।

बसु ने आगे कहा, अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए समय-समय पर हर खिलाड़ी के फिटनेस रूटीन को बदलना पड़ता है। हम फिटनेस को लेकर एक सा रूटीन हमेशा फॉलो नहीं कर सकते हैं। आपको फॉर्मेट, कंडीशन के हिसाब से ट्रेनिंग का तरीका बदलने रहना होता है। हम हर साल, इसमें बदलाव करते हैं. इसके लिए हम मूल्यांकन करते हैं और यह समझते हैं कि इस साल क्या जरूरत है?

विराट लंबे समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं। पिछले दो साल से वह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाये हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उनका बल्ले खामेश रहा है। अब तक इस सत्र में वह दो बार पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.