विराट ने आईपीएल शुरु होने से पहले साझा की पुरानी तस्वीर

Updated on 24-03-2022 07:19 PM

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सत्र से पहले एक बार फिर अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें विराट आरसीबी टीम की जर्सी में दिख रहे हैं।

विराट ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘अब ज्यादा समय नहीं है।इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पसंद किया है। इस तस्वीर को देखते 18 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया। इसके अलावा 3000 से ज्यादा बार तस्वीर को रिट्वीट भी किया गया। विराट का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है।

उन्होंने 207 मैच खेले हैं जिनमें 5 शतक और 42 अर्धशतकों के साथ ही कुल 6283 रन बनाए हैं। पिछले सत्र में उन्होंने 15 मैचों में कुल 405 रन बनाए थे जिनमें 3 अर्धशतक शामिल रहे। वह साल 2008 से ही इस लीग का हिस्सा हैं। विराट की इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि इस बात आईपीएल ट्रॉफी जीतकर आना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.