लारा के साथ नजर आये विराट

Updated on 25-04-2022 08:23 PM

मुम्बई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली लीग आईपीएल के 15 वें सत्र में लगातार नाकाम रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के 36वें लीग मैच में भी. कोहली पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। वह इस आईपीएल में लगातार दूसरी बार पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। .

इस मैच के बाद विराट को वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के साथ मैदान पर बातचीत करते हुए देखा गया। लारा सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी कोच हैं। कोहली को लारा के साथ बात करते हुए प्रशंसकों ने अंदाजा लगाया है कि विराट अपने फार्म को लेकर उनसे सलाह ले रहे होंगे। विराट और लारा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें  आरसीबी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीरें साझा की गयी हैं।

वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ दो दिग्गजों को एक साथ  देखकर खुशी हुई है।  अगले मुकाबले में बड़ी पारी आने वाली है।गौरतलब है कि कोहली ने आईपीएल की आठ पारियों में 122.68 के स्ट्राक रेट से कुल 119 रन बनाए हैं जिसमें 48 रन उनका सर्वश्रेष्ठ  स्कोर रहा है। अभी तक उनके बल्ले से सिर्फ 9 चौके और 2 छक्के निकले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.