100 वे टेस्ट में शतक लगा पायेंगे विराट !

Updated on 01-03-2022 05:46 PM

मुम्बई टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली यहां अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। विराट ने इस मैच के लिए मोहाली पहुंचकर अभ्यास भी शुरु कर दिया है। विराट इस मैच में उतरते ही भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बनेंगे। विराट ने अबतक अपने टेस्ट करियर में 99 मैचों में 50 की शानदार औसत के साथ 7962 रन बनाए हैं। जिसमें 27 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है।

विराट के प्रशंसकों को इस मैच में उनके बल्ले से 71वीं शतकीय पारी देखने का इंतजार रहेगा। विराट पिछले दो साल से  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाये हैं। साल 2021 में विराट ने 11 टेस्ट में 28.21 के औसत से 536 रन ही बनाये थे।

विराट ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में 19 पारियों में सिर्फ चार अर्धशतक ही लगाये हैं पर वह एक भी शतक नहीं लगा पाये। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी को लेकर भी सवाल उठाये जा रहे हैं। विराट इस मैच में शतक के साथ ही अपने आलोचकों को भी जवाब देना चाहेंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस मैच को दर्शकों के बिना ही खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.