विराट की तकनीक में कमी नहीं : अजहरुद्दीन

Updated on 04-06-2022 10:27 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा है कि वह इंग्लैंड दौरे में अपनी लय हासिल कर लेंगे। साथ ही कहा कि विराट की तकनीक में उन्हें कोई कमी नजर नहीं आती है। अजहर के अनुसार विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को भी अपने करियर के दौरान कठिन समय से गुजरना पड़ा है क्योंकि सफलता के लिए कभी कभी आपको थोड़ी किस्मत की भी जरूरत होती है। यदि वह एक बड़ा स्कोर या शतक बनाने में सफल रहते हैं तो उनकी आक्रमकता वापस जाएगी।


अजहर ने कहा, ‘ जब कोहली 50 रन ही बनाते हैं तो लगता है कि वह विफल हो गए। यह सही है कि उन्होंने इस साल कुछ ज्यादा नहीं किया पर हर कोई अपने करियर में खराब दौर से गुजरता है। उन्हें थोड़ा ब्रेक मिल जाये तो वह फार्म हासिल कर लेंगे।कोहली पिछले दो साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगा पाये हैं।


वह आईपीएल के 15 वें सत्र में भी रन नहीं बना पाये। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से 16 मैचों में करीब 23 की औसत से कुल 341 रन ही बनाए हैं। इस दौरान वह तीन बार पहली ही गेंद पर आउट हुए और सत्र में केवल दो बार ही पचास से अधिक रन बना पाये। उन्हें अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड में मेजबान टीम के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच खेलेगी जो पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया था। विराट अब इंग्लैंड में इस टेस्ट मैच में खेलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.