विशाल पांडे की बहन ने पायल मलिक की शादी पर कसा तंज, कहा- अब बोल रहीं क्योंकि स्टेज और फेम मिल गया
Updated on
09-07-2024 02:20 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच विवाद ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वीकेंड का वार एपिसोड में पायल मलिक के आने और कृतिका मलिक पर विशाल की बातों को उजागर करने के बाद विवाद ने कई लोगों का ध्यान खींचा। हाल ही में 'पिंकविला' ने विशाल की बहन नेहा पांडे से बात की और उन्होंने थप्पड़ वाली घटना के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पायल को अपने परिवार का समर्थन करना चाहिए, लेकिन किसी को बदनाम करके नहीं।
विशाल पांडे की बहन नेहा पांडे ने पायल मलिक के दावों को संबोधित किया और कहा, 'आप (पायल) अपने परिवार को सपोर्ट करो। मैं भी सपोर्ट कर रही हूं मेरे भाई को। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। पर आप किसी के लड़के पर गलत आरोप लगाकर सपोर्ट मत करो। अपने परिवार को सही तरीके से सपोर्ट करें।'
नेहा पांडे ने दिया पायल मलिक को जवाब
नेहा पांडे ने कहा, 'आपको ये सपोर्ट अपने लिए भी करना चाहिए थी एक टाइम पर। मुझे लगता है कि आपने तब आवाज नहीं उठाई। अब आवाज उठा रहे हो क्योंकि आपको एक स्टेज और फेम मिल गया है। मुझे ऐला डर लगता है कि कल ये नया क्या करेंगे।' इसके अलावा, नेहा ने बताया कि उन्हें कैसा लगता है, जब 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर के अंदर विशाल पांडे को निशाना बनाया जा रहा है। वह भावुक हो गईं और कहा कि उन्हें और उनके पिता को विशाल के शो में आने का अफसोस है।
पायल मलिक ने 'बिग बॉस' देखना किया बंद
इन सबके बीच पायल मलिक का व्लॉग भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अब वह शो को देखना बंद कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनका घर पर मन भी नहीं लग रह है। अरमान और कृतिका के कारण घर खाली-खाली लग रहा है। गोलू के साथ वह घूमने जाती थीं लेकिन अभी वो नहीं हैं। इतना ही नहीं, व्लॉगिंग का भी मन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में बहुत कुछ हो गया, जिस कारण शो देखने का उनका मन नहीं होता। उन्हें ऐसा लग रहा कि वह सबकुछ छोड़छाड़कर कहीं चली जाएं। किसी से बात करने का मन नहीं हो रहा है।
विशाल को अरमान मलिक ने थप्पड़ मारा था
दरअसल, विशाल पांडे ने लवकेश कटारिया से कहा था कि उन्हें कृतिका मलिक सुंदर लगती हैं। लेकिन इसे थोड़ा गलत तरीके से पायल ने शो में आकर बताया, जिसके बाद अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ मार दिया था। सजा के तौर पर उन्हें बेघर नहीं किया गया। सिर्फ सजा के तौर पर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…