सुशांत की तरह आत्महत्या करना चाहते थे विवेक ओबेरॉय:कहा, मां की गोद में घंटों रोते हुए पूछता था, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ

Updated on 26-02-2024 12:59 PM

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय उन 20 लोगों में शामिल थे जो सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में विवेक ने सुशांत और मेंटल हेल्थ पर बात की है। विवेक खुद भी बुरे वक्त से गुजर चुके हैं, जिस समय उन्हें सुशांत की ही तरह मरने के ख्याल आते थे।

विवेक ओबेरॉय ने इंटरव्यू में कहा, मैं सुशांत से मिला था, वो एक अच्छा, टैलेंटेड लड़का था। उसका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान था। सच कहूं तो मेरी जिंदगी में भी एक बहुत डार्क फेज रहा है, खासकर तब जब प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल तक सब कुछ बुरा हो रहा था। ऐसा नहीं है कि मैंने वो करने का नहीं सोचा जो सुशांत ने किया।

आगे सुशांत के फ्यूनरल पर बात करते हुए उन्होंने कहा, सुशांत के फ्यूनरल में 20 लोगों को ही आने की इजाजत थी और मैं उन लोगों में से एक था। मैंने उसके पिता की टूटी हुई आंखें देखी। मैं सुशांत को देखकर सिर्फ यही सोच रहा था कि दोस्त,अगर तुम देख पाते कि तुम्हारे जाने से क्या हुआ है,अगर तुम देख पाते कि तुमसे प्यार करने वाले लोगों का क्या हाल है, तो तुम कभी ये कदम नहीं उठाते।

विवेक आगे कहते हैं, अपने दिमाग में सब तेजी से चलाओ, सोचो आप अपनी जिंदगी खत्म करके उन लोगों के साथ क्या करोगे, जो आपसे प्यार करते हैं। आप अपनों को दर्द नहीं देना चाहते। प्यार और रोशनी की तरफ जाओ। मैं खुशकिस्मत था कि मेरे पास घर, परिवार था, जिसने मुझे उस समय संभाला। मैं जमीन पर बैठकर अपनी मां की गोद में सिर रखकर बच्चों की तरह रोता था। मैं कहता था, ये मेरे साथ ही क्यों हुआ है। मैं एक दिन 40 मिनट तक रोया, तो मां ने पूछा, जब तुम अवॉर्ड जीत रहे थे, फेम और प्यार हासिल कर रहे थे, क्या तब तुमने पूछा था मैं ही क्यों।

बताते चलें कि विवेक ऑबेरॉय ने 2 साल के ब्रेक के बाद रोहित शेट्टी की सीरीज द पुलिस फोर्स से कमबैक किया है। ये सीरीज 17 जनवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। सीरीज में विवेक के साथ शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम किरदारों में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.