दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र इंडोनेशिया में वोटिंग आज, 20 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार

Updated on 14-02-2024 01:16 PM
जकार्ता: इंडोनेशिया में, आज 14 फरवरी को नई सरकार चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो अपने दो कार्यकाल की अधिकतम सीमा पूरी कर चुके हैं। ऐसे में इस चुनाव में इंडोनेशिया के लोग अपना नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। बुधवार को होने वाले चुनावों में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और संसदीय प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इस चुनाव में तीन उम्मीदवार राष्ट्रपति बनने की रेस में हैं। राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारों में गंजर प्रणोवो, अनीस बासवेदन और प्रबोवो सुबिआंतो शामिल हैं। चुनाव आयोग की ओर से नतीजों के रुझान 14 फरवरी की शाम को ही बताए जा सकते हैं लेकिन फाइनल नतीजे जारी होने में एक महीने तक का समय लग सकता है। नए राष्ट्रपति अक्टूबर में शपथ लेंगे।

इंडोनेशिया ने 1998 में लोकतंत्र को अपनाया था। इंडोनेशिया की 27 करोड़ की आबादी में से करीब 20 करोड़ लोग मतदाता हैं। जो बुधवार को नए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और संसदीय और स्थानीय प्रतिनिधियों को भी चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं। इसके लिए देशभर में मतदान केंद्र बनाए गए हैं और दूसरे इंतजाम किए गए हैं। चुनावों में 17 साल से अधिक उम्र के इंडोनेशियाई नागरिक वोट डाल सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को कुल वोटों के 50 फीसदी और सभी राज्यों में 20 फीसदी वोट मिलने चाहिए। अगर कोई भी उम्मीदवार 50 फीसदी से ज्यादा वोट पाने में सफल नहीं होता है तो सबसे ज्यादा वोट पाने वाले दो प्रत्याशियों के बीच दोबारा चुनाव कराया जाएगा।


जानिए राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल उम्मीदवारों को

राष्ट्रपति बनने के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं- गंजर प्रणोवो, अनीस बासवेदन और प्रबोवो सुबिआंतो। प्रबोवो सुबिआंतो मौजूदा रक्षा मंत्री हैं और सेना की स्पेशल फोर्स में कमांडर रह चुके हैं। वे लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे 2014 और 2019 में जोकोवी से चुनाव हार चुके हैं। इस बार सुबिआंतो ने मौजूदा राष्ट्रपति जोकोवी के बेटे जिब्रान राकाबुमिंग राका से हाथ मिलाया है। राका उनके साथी के तौर पर उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सुबिआंतों को इस बार काफी मजबूत माना जा रहा है।राष्ट्रपति चुनाव के अन्य उम्मीदवार, गंजर प्रणोवो केंद्रीय जावा प्रांत के पूर्व गवर्नर हैं। उनकी उम्मीदवारी को इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल ने समर्थन दिया है। राष्ट्रपति पद के तीसरे उम्मीदवार अनीस बासवेदन हैं, अनीस जो इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के गवर्नर रह चुके हैं। कई एजेंसियों के हालिया सर्वे कहते हैं कि सुबिआंतो बाकी दोनों उम्मीदवारों पर बढ़त बनाए हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.