आईपीए के बचे हुए मैच जीतना चाहते हैं : सैम्स

Updated on 09-05-2022 06:14 PM

नवी मुंबई । मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स अपने आईपीएल अभियान का अच्छा समापन करना चाहते हैं। आईपीएल में अपनी टीम को लगातार दो मैच जिताने वाले सैम्स ने कहा कि प्लेऑफ से बाहर होने के बाद भी उनकी टीम इस टूर्नामेंट के बाकी बचे हुए मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के इराद से उतरेगी। मुंबई की टीम अब तक आठ हार और दो जीत के साथ ही अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर खिसक गयी है। सैम्स ने कहा, ‘ यह तय है कि हम प्लेऑफ में नहीं जाएंगे पर हम टूर्नामेंट के बाकी बचे हुए मैचों को ऐसे खेलना चाहते हैं जैसे किसी ‘मिनी आईपीएल’ के लिए खेल रहे हों।’ सैम्स ने कहा, ‘आखिरी छह में से हम दो मैच खेल चुके हैं। इस साल अब हम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हैं पर हम अगले साल की तैयारी तो कर ही सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें अब बेहतर प्रदर्शन कर बाकी बचे हुए मैचों को जीतना है जिसको लेकर हम प्रेरित हैं। हम आईपीएल को सकारात्मक तरीके से समाप्त करना चाहते हैं। हम अपनी टीम को आने वाले समय में एक बार फिर बेहतर साबित करेंगे।’ गौरतलब है कि आईपीएल का यह 15 वां सत्र पांच बार की विजेता मुम्बई के लिए अच्छा नहीं रहा ओर वह अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है। टीम की बल्लेबाजी ओर गेंदबाजी उम्मीद के अनुरुप नहीं रही यहां तक की कप्तान रोहित शर्मा भी रन नहीं बना पाये। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.