भारत की तरह से रूस से सस्‍ता तेल खरीदना चाहता था, मेरी सरकार गिरा दी, इमरान खान का छलका दर्द

Updated on 10-04-2023 06:14 PM
इस्लामाबाद: आजादी के बाद से ही भारत की विदेश नीति ऐसी रही है कि उसके दुश्मन भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत के विदेश नीति की तारीफ की है। इमरान खान ने कहा है कि जब उनकी सरकार थी तो वह भारत की ही तरह रूस से सस्ता तेल खरीदना चाहते थे। लेकिन उनकी सरकार गिर गई, जिसके कारण वह ऐसा न कर सके। पुतिन के यूक्रेन पर हमले के बाद से ही भारत रूस से सस्ती कीमत पर कच्चा तेल खरीद रहा है।

अपने एक वीडियो संदेश में इमरान खान ने कहा, 'हम भारत की तरह रूस सस्ता कच्चा तेल खरीदना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, क्योंकि दुर्भाग्य से मेरी सरकार अविश्वास प्रस्ताव के जरिए गिरा दी गई।' पाकिस्तान में इस समय आर्थिक संकट देखने को मिल रहा है। इमरान ने कहा कि वह इस बात से परेशान हैं कि उनका देश रियायती दर पर रूस से कच्चा तेल नहीं खरीद पाया। युद्ध की शुरुआत से ठीक पहले इमरान खान ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी।

पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं इमरान

इससे पहले इमरान खान ने भारत की अर्थव्यवस्था के विकास को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था, 'दुनिया में नवाज शरीफ के अलावा कोई ऐसा नेता नहीं है, जिसके पास अरबों की संपत्ति है। मुझे एक देश के बारे में बताएं, जिसके प्रधानमंत्री के पास देश या उसके बाहर अरबों की संपत्ति है। यहां तक कि हमारे पड़ोसी देश में भी भारत के बाहर पीएम मोदी की कितनी संपत्ति है।' इसके अलावा इमरान ने भारत के सस्ता तेल खरीदने के फैसले की तारीफ की थी।

जयशंकर की भी कर चुके हैं तारीफ

इससे पहले इमरान खान विदेश मंत्री एस जयशंकर की भी तारीफ कर चुके हैं। इमरान खान ने अपनी एक रैली में भारत की विदेश नीति और एस जयशंकर की तारीफ की थी। इमरान ने एस जयशंकर का एक वीडियो चालू कर कहा था कि भारत के विदेश मंत्री देश के लिए काम करते हैं। वह किसी के दबाव में नहीं आते। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक ने हाल ही में दावा किया है कि मई 2023 में रूस से सस्ते तेल की पहली खेप पहुंच जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.