करीब आ रही युद्ध की बरसी... पहले यूक्रेन अब पौलेंड, पुतिन के इलाके में दहाड़ रहे बाइडन- हमेशा साथ रहेगा अमेरिका!

Updated on 22-02-2023 07:27 PM
वॉरसॉ : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले दिनों अचानक कीव पहुंचकर सभी को चौंका दिया था। अमेरिका रूस के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने वाले सबसे प्रमुख देशों में से है। बाइडन ने मंगलवार को पौलेंड में अपने भाषण में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया भर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए पश्चिमी संकल्प को और दृढ़ कर दिया है। बाइडन ने 'कठोर और कड़वे दिनों' की चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी मजबूती से यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे। सनद रहे अगले शुक्रवार को रूस-यूक्रेन जंग का एक साल पूरा हो जाएगा।

पौलेंड के शाही महल में यूक्रेनी शरणार्थियों और पौलेंड की जनता को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा, 'दुनिया के लोकतंत्र आज, कल और हमेशा स्वतंत्रता की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे।' अपने संबोधन से पहले बाइडन ने पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रयूज डी. से मुलाकात की। पौलेंड के राष्ट्रपति भवन में बाइडन ने कहा, 'हमें यूरोप में हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'एक साल पहले, दुनिया कीव के पतन के लिए तैयार थी। मैं अभी कीव से लौटा हूं और दावा कर सकता हूं कि कीव मजबूत है।'

'हार जाएगा पुतिन का जमीन का लालच'

उन्होंने कहा, 'पुतिन का जमीन और सत्ता का लालच हार जाएगा।' यूरोप के दौरे पर बाइडन यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि यूक्रेन की मदद का पश्चिमी संकल्प कमजोर नहीं पड़ा है। बाइडन ने जंग के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, 'जब रूस ने हमला किया तो यह सिर्फ रूस की परीक्षा नहीं थी। यह पूरी दुनिया के लिए एक परीक्षा की घड़ी थी। यूरोप की परीक्षा थी, अमेरिका की परीक्षा थी, नाटो की परीक्षा थी।' बाइडन ने अपने भाषण में कई बार पुतिन को सीधे संबोधित किया।

पुतिन ने किया संसद को संबोधित

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि 2014 से ही डोनबास में हमारी लड़ाई चल रही है लेकिन इसका कोई शांतिपूर्ण हल नहीं निकल सका। रूस में नाटो की दखल बढ़ रही है। पश्चिमी देश यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। हम पश्चिमी ताकतों के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'युद्ध ही हमारा आखिरी विकल्प था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.