वार्न चाहते है लंबे समय तक खेलते रहें विराट

Updated on 09-09-2021 09:00 PM
मेलबर्न । दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह आगे भी इसी प्रकार खेलते रहेंगे। वार्न ने कहा कि जिस प्रकार का जुनून विराट में है उससे टेस्ट क्रिकेट को भी फायदा है, ऐसे में वह चाहते है कि भारतीय कप्तान आगे भी खेलते रहें। वार्न ने कहा कि विराट ने इस भारतीय टीम में जबरदस्त आत्मविश्वास भर दिया है। 
वार्न ने कहा, ‘ सभी खिलाड़ी उसकी ओर देखते हैं। उसे सभी खिलाड़ियों का सम्मान भी हासिल है। वे उसका समर्थन करते हैं और वे उसके लिए खेलते हैं। कप्तान के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है कि टीम उसके लिए खेले। मुझे लगता है कि विराट जिस तरह स्वयं को पेश करता है उसके लिए हम सभी को उसे ‘शुक्रिया विराट' कहना चाहिए।' 
उन्होंने कहा, ‘उसने जिस तरह टीम की अगुआई की, उसने उनमें आत्मविश्वास भरा, आत्मविश्वास खेल का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आपके अंदर आत्मविश्वास नहीं है तो आप सफल नहीं हो पाओगे, फिर आप चाहे कितनी भी अच्छी टीम क्यों ना बना लें।' वार्न ने कहा, ‘कोहली ने अपनी टीम में आत्मविश्वास भरा और यह देखना शानदार रहा। जब तक हमारे पास विराट है टेस्ट क्रिकेट का महत्व बना रहेगा। निवेदन है कि वह लंबे समय तक खेलते रहो। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.