वार्नर ने देसी अंदाज में ठुमका लगाकर प्रशंसकों का मनोरंजन किया

Updated on 08-03-2022 10:17 PM




रावलपिंडी । 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर यहां पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां अपना पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेल रही है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बॉलीवुड फिल्म ‘पुष्पा’ के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इससे पाक प्रशंसकों का भी अच्छा मनोरंजन हो रहा है। वार्नर कभी देसी ठुमका तो कभी ‘मैं झुकेगा’ नहीं से स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। 
सोशल मीडिया पर भी वॉर्नर के दो वीडियो वायरल हुए हैं। वॉर्नर एक वीडियो में टेस्ट मैच के बीच में ही फील्डिंग के समय ‘पुष्पा’  फिल्म के लोकप्रिय डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं’ की कॉपी करते नजर आए जबकि दूसरे में वह देसी अंदाज में ठुमका लगा रहे हैं। गौरतलब है कि वॉर्नर क्रिकेट के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय बने रहते हैं और समय-समय पर वह अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहे हैं, जिसे प्रशंसकों ने  खूब पसंद किया है। वॉर्नर से पहले श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट मैच मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभिनेता अल्लू अर्जुन का यह सिग्नेचर स्टेप करते नजर आए थे. इससे पहले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह पूरी तरह अल्लू अर्जुन की लुक में नजर आ रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.