तेज गरमी और उमस से परेशान हुए वार्नर

Updated on 06-05-2022 09:17 PM

मुम्बई दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने कहा है कि मुम्बई में तेज गरमी और उमस में खेलना आसान नहीं है। वार्नर ने कहा कि अब मेरी उम्र बढ़ रही है , इसलिए भी इन हालातों में खेलना कठिन होता है।

इस अनुभवी बल्लेबाज ने आईपीएल के 15वें सत्र में अभी तक कुल आठ मैच खेले हैं। इसमें चार अर्धशतकों की सहायता से कुल 356 रन बनाये हैं। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को जीत दिलाने में वॉर्नर की अहम भूमिका भी रही थी। वॉर्नर इससे पहले सनराइजर्स में थे पर टीम ने खराब प्रदर्षन के कारण उन्हें हटा दिया था।

अब वॉर्नर ने अपनी उसी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ 58 गेंदों पर नाबाद 92 रन की पारी खेलकर उसे हार पर मजबूर किया है।

वॉर्नर ने कहा, ‘ वास्तव में यह विकेट अच्छा था। मैं इस मैदान पर बड़ी पारी खेलने में सफल रहा हूं. मुझे पता था कि यदि मैं अपना स्ट्रोक्स खेलूंगा, तो यहां अच्छी पारी खेल सकता हूं।

 वहीं रोवमैन पॉवेल का दूसरे छोर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 207 रन बनाए पर हैदराबाद की टीम इसके जवाब में 8 विकेट पर 186 रन ही बना पायी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.