चीन में भारी बारिश की चेतावनी:आज सदी की सबसे बड़ी बाढ़ आ सकती है, 12 करोड़ लोग प्रभावित

Updated on 22-04-2024 02:07 PM

चीन में आज (22 अप्रैल) को भारी बारिश और बाढ़ आने की संभावना है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक 21 अप्रैल की शाम को साउथ चीन के तटीय क्षेत्रों से एक तूफान टकरा सकता है। इस तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग को आशंका है कि इस तूफान के कारण चीन में सदी की सबसे बड़ी बाढ़ आ सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बाढ़ के कारण 12 करोड़ लोग प्रभावित होंगे।

चीन के किंगयुआन शहर में शनिवार (20 अप्रैल) रात 8 बजे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तूफान को देखते हुए 20,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा चुका है। इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट मोड पर हैं।

समुद्री इलाकों में जाने से रोक
21 अप्रैल सुबह 10 बजे तक गुआंग्शी के हेझोउ शहर में 65 भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। 18 अप्रैल से चीन के गुआंग्डोंग शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे पर्ल रिवर डेल्टा पानी से भर गया है। कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है और एक मंजिला तक घर डूब गए हैं।

सरकार ने हालत ठीक होने तक समुद्री इलाकों में जाने पर रोक लगा दी है। साउथ चीन की सबसे मुख्य बेई नदी उफान पर है, यहां सोमवार तक रिहायशी इलाकों में 19 फीट ऊपर तक पानी भर सकता है।

यहां हर 50 साल में एक बार ऐसी बाढ़ आती है। गुआंग्डोंग में प्रशासन इमरजेंसी मोड की तैयारी में है। इसके अलावा जियांग्शी और फुजियान में भी आज भारी बारिश की संभावना है।

अगले आदेश तक स्कूल बंद
तूफान का असर झाओकिंग, शोगुआन, किंगयुआन और जियांगमेन शहरों पर भी दिखने लगा है। यहां 12 घंटों से भारी बारिश हो रही है। झाओकिंग के पूरे शहर में बिजली गायब है। तीन प्रांतों में अगले आदेश तक 1 हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिए गया है। शहर में मोबाइल सिग्नल भी गायब हो गए है। गुआंग्डोंग में किंगयुआन और शोगुआन में सेना को मदद के लिए भेजा गया है।

आज सुबह से गुआंग्डोंग में 27 हाइड्रोलॉजिकल स्टेशन अलर्ट पर है। ग्वांगडोंग में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। इससे पहले यहां जून 2022 में बाढ़ आई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.