पदयात्रा में तेजप्रताप के पैर पड़ने से पहले सड़क पर गिराया गया पानी

Updated on 12-10-2021 07:21 PM

पटना पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सोमवार को जनशक्ति यात्रा निकाली। यात्रा के तहत तेजप्रताप करीब ढाई किलोमीटर नंगे पांव पैदल चले। इस दौरान एक कार्यकर्ता उनके पैर सड़क पर पड़ने से पहले पानी गिराता दिखा। सोशल मीडिया में यह तस्वीर देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि पदयात्रा में पैर में छाले पड़ें इसलिए सड़क पर पानी गिराया गया। यात्रा के तेजप्रताप ने इस पदयात्रा का एक वीडियो भी जारी किया।

वीडियो में उनके कई कार्यकर्ताओं के पैर में छाले दिखाते हुए कहा जा रहा है कि यह अभियान अब जारी रहेगा। तेज प्रताप ने कहा कि उनके कार्यकर्ता अपने संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरा दम लगाकर मेहनत कर रहे हैं। पदयात्रा तेजप्रताप ने 'छात्र जनशक्ति परिषद' के बैनर तले निकाली थी। वह अपने समर्थकों के साथ गांधी मैदान पहुंचे। वहां लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नंगे पांव कदमकुआं स्थित जेपी निवास (चरखा समिति) तक गए।

जेपी आवास पर पहुंचकर तेजप्रताप ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल् लिया। तेजप्रताप यादव पार्टी से नाराज चल रहे हैं। कल उन्होंने अपने बगावती तेवर दिखाते हुए यहां तक कह दिया कि राजद से उन्हें निकालने की हिम्मत किसी में भी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। परिवार अलग जगह है और सियासी लड़ाई अलग जगह है। उन्होंने कहा कि राजद से उन्हें कोई नहीं निकाल सकता। उन्होंने कहा कि भाई तेजस्वी यादव से उनका कोई विवाद नहीं है।

 रविवार को उनकी मां राबड़ी देवी उन्हें मनाने उनके घर पहुंची थीं लेकिन उनसे तेजप्रताप की मुलाकात नहीं हुई। सोमवार को भी गांधी मैदान जाते समय उनका काफिला मां राबड़ी देवी के घर के सामने से गुजरा लेकिन तेजप्रताप ने मां से मुलाकात नहीं की। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यात्रा के लिए वह अपनी मां का आशीर्वाद लेकर निकले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.