'बस्तर में भारत का झंडा लहराना एक जुर्म है, जिसकी सजा दर्दनाक मौत', दिल चीर जाएगी 'बस्तर' टीजर 2 में मां की चीख
Updated on
14-02-2024 02:09 PM
अदा शर्मा 'द करेल स्टोरी' के बाद अपनी नई फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका दूसरा टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर में दिल दहलाने वाले डायलॉग्स हैं और ये काफी दमदार नजर आ रही है। इस दूसरे टीज़र में एक मां का दर्द और पत्नी की भावनात्मक पुकार को दिखाया गया है जो आंसुओं के पीछे चीख रही है।
अदा शर्मा की नई फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है, जो काफी अग्रेसिव नजर आ रहा है। इस टीजर में एक महिला (इंदिरा तिवारी) अपनी दर्दनाक कहानी कहती दिख रही है, लेकिन उसी के साथ उसके अंदर उठा तूफान भी साथ नजर आ रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में वह महिला कह रही हैं, 'मैं रत्ना कश्यप, गांव बस्तर, मेरे पति मिलिंद कश्यप को नक्सलियों ने मार दिया, पूरे गांव के सामने। उसके खून से उसके शहीद स्तंभ को मेरे हाथ से रंगवाया।'
'भारत का झंडा लहराना एक जुर्म है,जिसकी सजा दर्दनाक मौत'
वह आगे कह रही हैं, 'क्या गलती थी उसकी? बस यही कि उसने 15 अगस्त को अपने गांव के स्कूल में भारत का झंडा लहराया। बस्तर में भारत का झंडा लहराना एक जुर्म है,जिसकी सजा दर्दनाक मौत है। मेरे बेटे को क्यों उठाकर लेकर गए, उसे भी नक्सली बनाएंगे, हर परिवार से एक बच्चा उनको देना पड़ता है। नहीं देते हैं तो पूरे परिवार को वो मार देते हैं। हम बस्तर की माएं करें तो करें क्या। मैं अपने पति का बदला और बेटे को वापस लेने के लिए जिंदा हूं। मैंने हथियार उठाए हैं तो बस्तर से नक्सलियों को खत्म करके रहूंगी।'
अदा शर्मा की ये फिल्म 15 मार्च 2024 को हो रही रिलीज
'द केरल स्टोरी' के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के टीजर ने रिलीज होते ही हंगामा मचा दिया है। 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। ये फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…