हम यूक्रेन नहीं बल्कि नाटो के साथ युद्ध लड़ रहे... पूर्व रूसी राष्ट्रपति ने फिर दी परमाणु युद्ध की धमकी

Updated on 25-03-2023 07:09 PM
मॉस्को: रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि यूक्रेन में नाजी विचारधारा को खत्म करने के लिए रूस का अभियान चलता रहेगा। मेदवेदेव ने दावा किया है कि रूस यूक्रेन के साथ नहीं, बल्कि सीधे नाटो के साथ युद्ध लड़ रहा है। इससे पहले दिमित्री ने परमाणु हमले की भी चेतावनी दी थी। रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अदालत की ओर से जारी वारंट को लेकर उन्होंने कहा था कि पुतिन को गिरफ्तार करने की कोशिश दुनिया को परमाणु प्रलय की ओर ले जाएगी।

रूस के प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ एक बात कहूंगा जो बेहद स्पष्ट है। रूसी संघ यूक्रेन के नाजी शासन के साथ युद्ध नहीं लड़ रहा है। हमारा देश 36 लाख मजाबूत नाटो सेना के साथ युद्ध में है। वे इस तरह के हाइब्रिड युद्ध में हिस्सा ले रहे हैं और वे वास्तव में अब इसे छिपाते नहीं हैं।' मेदवेदेव ने कहा कि कुछ पश्चिमी विश्लेषकों ने नाटो की भागीदारी को पहले ही स्वीकार किया है। रूस हमेशा अपने हमले को एक विशेष सैन्य अभियान बताता रहा है।

क्रीमिया को कब्जाने की कोशिश पर होगा परमाणु युद्ध

उन्होंने कहा, 'हमें उन सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की जरूरत है जो हमारे क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। हमें उन सभी विदेशियों का बाहर निकालना होगा। हमें एक सेनिटरी जोन बनाने की जरूरी जहां हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति न हो। उन्होंने कहा कि यह 70-100 किमी का डिमिलिट्राइज जोन होगा।' मेदवेदेव के दावे के मुताबिक यूक्रेन और रूस के बीच एक बफर जोन होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन से जुड़े क्रीमिया को फिर से कब्जाने की कोशिश हुई तो सभी तरह के हथियारों का इस्तेमाल होगा। इसमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं।

रूस ने क्रीमिया पर किया था कब्जा

क्रीमिया काला सागर में मौजूद है। ऐतिहासिक रूप से ये यूक्रेन का हिस्सा रहा है। हालांकि 2014 में रूस ने इस पर कब्जा कर लिया, जिसके कारण दुनिया भर में रूस की आलोचना हुई। कई देशों ने उस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए। रूस के मुताबिक क्रीमिया में एक जनमत संग्रह के बाद उसने कब्जा किया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इसे अवैध घोषित कर दिया। रूस का कहना था कि क्रीमिया में रूसी भाषी नागरिकों की रक्षा और अपने सामरिक हितों को सुरक्षित करने के लिए यह विलय जरूरी था। तभी से रूस और यूक्रेन के बीच तनाव रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.