हम किसी भी टीम से मुकाबले के लिए तैयार : सुशीला

Updated on 13-04-2022 07:37 PM

भुवनेश्वर भारतीय महिला हॉकी टीम की हॉफबैक सुशीला चानू ने कहा कि उनकी टीम नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच महिला विश्वकप में किसी भी टीम से मुकाबले के लिए तैयार है। भारतीय टीम को इसमें पूल बी में रखा गया है। भारतीय टीम इसमें अपना पहला मैच तीन जुलाई को इंग्लैंड से खेलेगी। वहीं भारतीय टीम पांच जुलाई को चीन से और सात जुलाई को न्यूजीलैंड से खेलेगी।

भारत एक से 17 जुलाई तक होने वाली इस प्रतियोगिता में पूल चरण के अपने मैच नीदरलैंड के एम्सटेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगा। सुशीला ने कहा कि उनकी टीम किसी भी टीम का सामना करने के लिए तैयार है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि किस टीम से हमें खेलना है क्योंकि हमारी सोच और मानसिकता प्रत्येक मैच को अगले मैच की तरह लेने की है। हम प्रत्येक मैच को जीतने की कोशिश करेंगे।

चानू ने कहा कि हमने हाल में ओमान के मस्कट में एशिया कप और फिर एफआईएच प्रो लीग में चीन का मुकाबला किया था। इससे हमें फायदा मिलेगा। हम अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी प्रो लीग के मैच खेलेंगे। हम न्यूजीलैंड से आखिरी बार 2020 में खेले थे, इसलिए हम इन टीम को अच्छी तरह से जानते हैं।

हमें पता है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिये किस तरह से तैयारी करनी है। वहीं भारतीय फॉरवर्ड नवनीत कौर ने कहा कि टीम ने पिछले दो वर्षों में काफी आत्मविश्वास हासिल किया है और अब वह किसी भी तरह की टीम का सामना करने से घबराती नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.