एमपी में मौसम ने ली करवट, भोपाल, भिंड और ग्वालियर-चंबल सहित प्रदेश में जानें मौसम का ताजा अपडेट

Updated on 15-09-2024 11:23 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। अभी मानसून सिस्टम कमजोर पड़ गया है। इस कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों का मौसम शुष्क बना हुआ है। सिर्फ चार से पांच जिलों में ही बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। इस कारण मध्य प्रदेश में 16 से 17 सितंबर तक फिर बारिश का मजबूत तंत्र सक्रिय हो जाएगा।

शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 तक सीधी जिले में 21 मिली मीटर बरसात हुई। खजुराहो में 11 मिली मीटर, नौगांव में 3 मिलीमीटर पानी गिरा है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश की किसी भी हिस्से में तेज बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया हैं, लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है।

प्रदेश को लेकर मौसम का पूर्वानुमान


मौसम विभाग ने रविवार को कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बहुत बौछार पड़ने और बारिश का अनुमान जताया है। इसमें राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, ग्वालियर, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मैहर, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बड़वानी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।

इन जगहों पर रुक-रुक हो सकती है बारिश


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक गहरा अवदाब का क्षेत्र पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 16 सितंबर को झारखंड और उसे लगी उत्तरी छत्तीसगढ़ के पास इसकी पहुंचने के आसार हैं। इसके कारण रविवार से प्रदेश में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार से जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के जिलों में भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह दौर रुक-रुक कर चल सकता है।

प्रदेश में अब तक 16 फीसदी से अधिक हुई बारिश


इस मानसून सीजन में औसत बारिश पर नजर डालें तो प्रदेश में औसत से 16% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 11% अधिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 20% अधिक पानी गिर चुका है। भोपाल, ग्वालियर सहित 35 जिलों में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। यहां 100 से 195% तक बारिश हो चुकी है, पूरे मध्य प्रदेश में औसत 40.4 इंच तक बारिश हो चुकी है। बारिश के मामले में रीवा जिला अभी भी सबसे पीछे है। यहां सामान्य की तुलना में 61.47 यानी 24 इंच ही पानी गिरा है।

तापमान में बढ़त


बारिश की गतिविधि थमते ही अधिकतम तापमान में भी बढ़त रिकॉर्ड हुई है। खजुराहो में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नर्मदापुरम में 32.6, भोपाल में 30.6, ग्वालियर में 33, इंदौर में 30.4, जबलपुर में 30.6 और नरसिंहपुर में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.